एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

पीएम मोदी सात दिन के अमेरिकी दौरे पर रवाना हो गये हैं। दूसरी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और अफसरों की आईआईएम में तीसरे सत्र की क्लास...समेत तमाम बड़ी खबरों के लिये क्लिक करें

  1. पीएम नरेन्द्र मोदी सात दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका पहुंचने पर पीएम मोदी का पहला पड़ाव ह्यूस्टन शहर है। वह भारतीय समय के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे ह्यूस्टन पहुंचेंगे। हालांकि सफर की थकान मिटाने की बजाए पीएम कुछ घंटो बाद अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ स्तर अधिकारियों के साथ बैठक की गोलमेज पर नजर आएंगे। भारत इन अमेरिकी कंपनियों से करीब 4 अरब डॉलर से अधिक का तेल और गैस आयात कर रहा है। ऐसे में जबकि खाड़ी मुल्कों में बढ़े तनाव के कारण जहां ऊर्जा बाजार में संकट गहराया है, भारत जैसे बड़े तेल आयातक मुल्क के लिए भी चिंताएं बढ़ी हैं।
  2. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे मुंबई पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे गोरेगाँव स्थित नेस्को ग्राउंड पर जन जागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह महाराष्ट्र बीजेपी कोर कमेटी के साथ एक बैठक भी करेंगे। शिवसेना के साथ गठबंधन पर लगाएंगे अंतिम मुहर। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी हो सकती है मुलाकात। मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी मौजूद रहने की संभावना है।
  3. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज एकदिवसीय प्रवास पर बेंगलुरु में रहेंगे। नड्डा पैलेस ग्राउंड, गायत्री विहार (बेंगलुरु) में दोपहर 12.30 बजे धारा 370 के खात्मे और “एक देश, एक संविधान" विषय पर प्रदेश के बुद्धिजीवियों के साथ परिचर्चा में भाग लेंगे। देश भर में बीजेपी द्वारा चलाये जा रहे व्यापक जन-संपर्क अभियान के तहत नड्डा आज दोपहर 2.30 बजे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और दोपहर 3.30 बजे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ चन्द्रशेखर कम्बार से मुलाक़ात करेंगे।
  4. महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले जम्मू बीजेपी ने आज एक रैली आयोजित की है। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम जाजू, रविन्द्र रैली आज जन जागरण अभियान रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने पर बीजेपी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह रैली प्रस्तावित है।
  5. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उनकी कैबिनेट के सदस्यों और सेक्रेटरी रैंक के आईएएस अधिकारियों की आज लगातार तीसरे रविवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में क्लास लगेगी। यूपी सरकार ने सरकार चलाने वालों में नेतृत्व विकास के लिए सरकार ने आईआईएम में 3 दिन का क्रैश कोर्स आयोजित किया है। अब तक 2 रविवार को इस आयोजन के 2 सत्र हो चुके हैं।
  6. जेजेपी आज मनाएगी जन सम्मान दिवस। जननायक जनता पार्टी स्व. चौधरी देवीलाल की 106वीं जयंती को आज जन सम्मान दिवस के तौर पर मनाएगी। इसको लेकर रोहतक में एक रैली आयोजित की गई है जिसमें कई हरियाणा और अन्य राज्यों के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
  7. बौद्ध धर्म की महायान शाखा की उपशाखा के तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा आज और कल यानि 23 सितम्बर को यूपी के मथुरा जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दलाई लामा महावन ग्राम में यमुना नदी के किनारे स्थित उदासीन सम्प्रदाय के रमणरेती आश्रम में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।
  8. टेस्ट से पहले भारत की निगाहें टी20 सीरीज जीतने पर। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज 2-0 से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनायी।
  9. भारत का नक्शा बदलने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना पर पहली चर्चा। इस बात को देश का बच्चा बच्चा जानता है कि ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना भारत से कारोबार के लिए की गई थी, लेकिन भारत की तमाम रियासतों की आपस की लड़ाई और खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए कंपनी की साम्राज्यवादी आकांक्षाएं जाग गईं और उसने भारत का इतिहास और भूगोल सब बदलकर रख दिया। ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्माण में 22 सितंबर का एक खास महत्व है। दरअसल 1599 में वह 22 सितंबर का दिन था जब लंदन में 21 कारोबारियों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत के साथ कारोबार करने के लिए एक कंपनी के गठन पर विचार किया गया।
  10. शाहजहांपुर: छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को चिन्मयानंद के आश्रम के बाहर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है। इधर, रंगदारी मामले को लेकर एसआईटी का सख्त रुख देखा जा रहा है। ऐसे में एसआईटी की सूत्रों की माने तो पीड़िता की भी गिरफ्तारी हो सकती है। शाहजहांपुर केस सुर्खियों में आने के बाद पीड़िता के घर पर अमूमन सुबह से ही आने-जाने वाले लोगों का सिलसिला चलता रहता है। पीड़िता भी मीडियाकर्मियों से घिरी रहकर अपनी बात निडरता से करती रहती थी, लेकिन एसआईटी द्वारा चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पीड़िता के घर पर खुशी का माहौल देखने को नहीं मिल रहा है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में धामी सरकार, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में धामी सरकार, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Fatehpur News: लकड़ी गाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, पिता को भी किया घायल
फतेहपुर में लकड़ी गाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, पिता को भी किया घायल
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, नोएडा-वाराणसी समेत कई जिलों में अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, नोएडा-वाराणसी समेत कई जिलों में अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दिया तमाचा! कहा- 'यह हमारा...'
पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दिया तमाचा! कहा- 'यह हमारा...'
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
'गाजा की तरह रौंद देते...', यूएस-इजरायल जंग में किस हथियार ने ईरान में भारी तबाही होने से बचाया, पेजेश्कियान ने बताया
'गाजा की तरह रौंद देते...', जंग में किस हथियार ने ईरान में भारी तबाही होने से बचाया, पेजेश्कियान ने बताया
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
'...कोई समझौता नहीं होगा', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
'...कोई समझौता नहीं', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
Varanasi News: लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
Most Powerful Air Force: वायु सेना के मामले में कौन सा‌ देश है सबसे ज्यादा पावरफुल, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
वायु सेना के मामले में कौन सा‌ देश है सबसे ज्यादा पावरफुल, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Embed widget