एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: सियासत से लेकर अपराध तक, एक क्लिक में पढ़ें 30 बड़ी खबरें

सियासी उठापठक से लेकर अपराध तक की खबरें, देखिए टॉप 30 समाचार में। यूपी और उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर पर है हमारी नजर।

1.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी सुबह राजघाट पहुंचे और वहां पर बापू को नमन किया। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धासूमन अर्पित करने के बाद पीएम मोदी अटल समाधि स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

2.

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ मंत्रिपरिषद के दूसरे सदस्यों को भी शपथ दिलायी जाएगी।

3.

ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन के परिसर में शपथ लेंगे। इससे पहले पीएम के तौर पर अटाल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में राष्ट्रपति भवन के विशाल परिसर में शपथ ली थी। हालांकि 1990 में इस तरह खुले आकाश के नीचे शपथ लेने की परंपरा के शुरु करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे।

4.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे। नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेश सचिव विजय गोखले ने उनकी अगवानी की।

5.

मोदी भाजपा के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें पीएम के रूप में 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार भी इस पद के लिए चुना गया है। साथ ही पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे पीएम हैं।

6.

पीएम मोदी के शपथ समारोह में बिम्सटेक देशों समेत 8 देशों के प्रमुख शरीक हो रहे हैं। वहीं कई राज्यों के सीएम, फिल्म सितारों, गणमान्य नागरिकों समेत करीब 8 हजार खास मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। समारोह के बाद मेहमानों के लिए हाई-टी का भी आयोजन किया गया है।

7.

समारोह में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, किर्गीज़स्तान के राष्ट्रपति शरीक हो रहे हैं। वहीं नेपाल, भूटान, मॉरीशस के पीएम भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कई देशों के राजदूत औऱ खास एनआरआई मेहमान भी पहुंच रहे हैं। शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशिष्ट मेहमानों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

8.

महत्वपूर्ण इमारतों स्थानों पर वायुसेना की एंटी एयरक्राफ्ट गन और सेना के स्नाइपर के साथ ही इलाके में एमएसजी के विशेष कमांडो दस्तों और दिल्ली पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो वाली स्वॉट टीमों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा इंतजामों की कड़ी में हिंडन, पालम समेत नजदीकी एअरफोर्स स्टेशनों को भी अलर्ट पर किया गया है।

9.

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग नई दिल्ली पहुंचे। जहां उनका एयरपोर्ट पर फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

10.

लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर की मौजूदगी में दोपहर 2.30 बजे होगी। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने की अपील की जाएगी।

11.

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख येदुगुरी जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन विजयवाड़ा में एक भव्य समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेड्डी की पार्टी ने हाल ही में चुनावों में शानदार जीत हासिल की है।

12.

हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्वच्छता को लेकर बैठक की। बैठक में हरिद्वार नगर निगम पर सवाल उठाए। कहा किचारधाम यात्रा के दौरान लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम सफाई व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहा है।

13.

फिरोजाबाद में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में मुस्लिम छात्र छात्राओं ने 12 फीट के कई बैनर अपने हाथों से लिखकर सड़कों पर लगाये हैं। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश लिखा हैं।

14.

रुड़की में आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागातर बच्चों की संख्या कम होती दिख रही है। शहर में 145 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिसमें से 90 केंद्रो में बच्चों की संख्या जीरो है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दें रहे हैं।

15.

गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 9 साल की बच्ची का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर मिला। बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

16.

बाराबंकी के बाद अब सीतापुर जिले में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि शराब पीने से पांच और लोगों की हालत बिगड़ गई है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

17.

महमूदाबाद थाना क्षेत्र के पैतेंपुर गांव की ये घटना बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक शराब कारोबारी के यहां बिकने वाली कच्ची शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं।

18.

बुलंदशहर में तीन मासूमों का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच टीम ने मुख्य आरोपी सलमान को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और पिस्टल भी बरामद कर ली है।

19.

सलमान की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर पुलिस 4 दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुई थी। पुलिस ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी इमरान और बिलाल को पहले ही जेल भेज चुकी है। पांच दिन पहले फैसलाबाद के एक ही परिवार के तीन बच्चों की गोली मारकर कर बेरहमी से हत्या की गई थी।

20.

अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके में एक बेकाबू ट्रक परचून की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान पर सामान खरीदने आए दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

21.

प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने यूनियन बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर साढ़े ग्यारह लाख रुपये चोरी कर लिए। बदमाशों ने वारदात से पहले अंदर और बाहर के सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। बदमाश जिस कार से आए थे, उस पर बाइक का नम्बर लिखा हुआ था।

22.

गौतम बुध नगर पुलिस ने 2 दिन का ऑपरेशन रॉबर्ट हंट के चलते आज नोएडा पुलिस ने 25 शातिर अपराधियों को पूरे जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए बदमाशों के पास से सात तमंचे और लूट किए हुए तीन लाख 50 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए सभी बदमाश शातिर किसम के बदमाश बताया जा रहे है। यह सभी बदमाश जनपद में लूट स्नैचिंग हत्या में वांछित चल रहे थे। इनके गिरफ्तार होने से जनपद में अपराध का ग्राफ कम होगा।

23.

जितेन्द्र दास हत्याकांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने टिहरी के बसाणगांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आयोग के सदस्य ने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

24.

पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे भारत प्रत्यर्पित करने को लेकर सुनवाई होगी। इस महीने की शुरुआत में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीसरी बार नीरव की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी।

25.

रामनगर के जोगीपुरा गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी। यहां एक शख्स ने मां-बेटे की हत्या कर दी। इस दौरान घर के मुखिया और उनके दूसरे बेटे को भी आरोपी ने जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि बगीचे में पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

26.

फिरोजाबाद में विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों ने व्यापारी के बेटे को पीट दिया। चोरी के आरोप में कर्मचारियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

27.

जालौन के कोंच कोतवाली के धनोरा गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने दंपति के साथ मारपीट करते हुए उन्हें लहुलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

28.

पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में सीओ शीशराम का कहना है कि तहरीर के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की रही है।

29.

बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। किसी शख्स ने पथराव और मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मारपीट और पथराव में दोनो गुटों के एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें से 4 को नाजुक हालत में हायर मैउकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

30.

मेरठ के सरधना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की एक गाड़ी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget