एक्सप्लोरर

प्रदेश: प्रदेश से जुड़ी टॉप 10 बड़ी खबरें पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर

प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। प्रदेश को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...लखनऊ में आज 11 बजे होगी योगी कैबिनेट की अहम बैठक। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

1.

लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। जो कि सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक से पहले सभी मंत्रियों और अधिकारियों के लिए मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी।

2.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर में वो पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही गाजीपुर में चुनाव के दौरान हुई हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

3.

देहरादून में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। ये बैठक सचिवालय में होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में कई प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है।

4.

चुनाव नतीजों के बाद पहली बार कैमरे पर आए सपा अखिलेश यादव ने आगे की लड़ाई के लिए नए प्लान पर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब अपना साधन और अपने संसाधन से हम चुनाव लड़ेंगे।

5.

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने गठबंधन टूटने की अटकलों को खारिज कर दिया है। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि गठबंधन के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

6.

आगरा उत्तरी विधानसभा सीट से उपचुनाव जीत कर आए नव निर्वाचित विधायक पुरषोत्तम खण्डेलवाल को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलवाई गई। विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने उनको शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर एसपी सिंह बघेल, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री गोपाल टंडन समेत कई विधायक भी मौजूद रहे।

7.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीएम राम मनोहर और उच्चस्तरीय टीम के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। बैठक में अमेठी के लिए स्वच्छ पानी, सिंचाई के लिए पानी, जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

8.

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यूपी लोक सेवा आयोग को लेकर चल रहे बवाल का ठीकरा पुरानी सरकार पर फोड़ा है। कहा, 'सपा सरकार के पाप को योगी आदित्यनाथ सरकार ढो रही है। आज जिन घोटालों की चर्चा हो रही है वो सपा सरकार के जमाने के हैं। लेकिन भाजपा सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।

9.

चम्पावत जिला मुख्यालय से लगभग 22 किमी दूर स्वांला गांव के पास डम्पर अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में डम्पर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

10.

नोएडा में स्कूटी स्वार 12वीं की छात्रा को डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसका पैर काट दिया। दिव्यांग छात्रा पहले बच्चों को कराटे और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देती थी। लेकिन अब वो खुद चलने के लिए मोहताज हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget