एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics 2020: गौतमबुद्ध नगर के प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, हाई जंप में जीता सिल्वर

Tokyo Paralympics 2020: पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर जीत कर देश का नाम रोशन किया है. प्रवीण कुमार 7 सितंबर को भारत आ रहे हैं.

Tokyo Paralympics 2020: गौतमबुद्ध नगर के जेवर के छोटे से गांव गोविंदगढ़ गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर पदक जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है. प्रवीण कुमार का गांव ग्रेटर नोएडा से करीब 48 किलोमीटर दूर स्थित है. जहां के लिए ना तो अभी अच्छे रास्ते हैं ना ही गांव में कोई खेल का स्थान है और ना ही गांव में कोई बड़ा विद्यालय है. एबीपी गंगा की टीम प्रवीण कुमार के गांव पहुंची और उनके परिजनों के साथ खास बातचीत की.

प्रवीण के पिता पिता अमरपाल सिंह सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं जबकि मां एक गृहणी हैं. प्रवीण कुल तीन भाई-बहन हैं. उनके पिता ने बताया कि प्रवीण ने खुद को कभी विक्लांग नहीं माना और खूब मेहनत करता था. बचपन से ही खेलों में उसकी दिलचस्पी थी. गांव के हर खेल में वो हिस्सा लेता था. वो सबसे बेहतर खेलता था. परिजनों ने बताया कि उसको वॉलीबाल का काफी शौक था. स्कूल में पढ़ते समय वो हाई जंप गेम की तरफ आकर्षित हुआ और फिर वही से आगे बढ़ता चला गया.

ग्रामीणों की मांग
एबीपी गंगा को प्रियजनों और गांव के वर्तमान प्रधान ललित ने बताया कि सात सितंबर को को प्रवीण कुमार पदक लेकर भारत आ रहे हैं. उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारियां की जा रही हैं. गांववालों ने गांव में प्रवीण कुमार के नाम से एक स्टेडियम बनाने की मांग की है.

विधायक का ऐलान
वहीं जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार ने क्षेत्र को एक नई पहचान दी है. गांव से निकल कर दुनिया में नाम रोशन किया है. विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रवीण कुमार के नाम पर क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाएगी. जिसको लेकर मेरी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी  से हो गई है. उन्होंने भी परिवार से बात की और उनको बधाई देने के साथ ही मिलने की भी बात कही है.

ये भी पढ़ें:

Aziz Qureshi: कांग्रेस नेता ने मुसलमानों कहा बेगैरत, राक्षसों और दरिंदों से की सरकार की तुलना

UP Congress: अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- इस सरकार में पागल हो गया है 'विकास' 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget