एक्सप्लोरर

तिरुपति के प्रसादम लड्डू विवाद पर अयोध्या सांसद ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, जानें क्या कहा?

UP News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट मांगी है.

Tirupati Prasadam Dispute: आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में मछली का तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने की पुष्टि हुई है. अब इस मामले पर देशभर में सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. इस मामले को लेकर उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी को अफवाह फैलाने में महारत है. ये विश्वसनीय चीज नहीं है. मैं इस पर विश्वास नहीं करता. इस तरह की बात करना, इस देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना है." आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य ने तिरूपति मंदिर में लड्डू के मुद्दे को लेकर दावा किया है कि तिरुपति तिरुमाला मंदिर से 1 लाख लड्डू अयोध्या भी भेजे गए थे.  रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 1 लाख लड्डू तिरुपति मंदिर से भेजे गए थे. जिन्हें भक्तों में वितरित किया गया था. 

तिरुपति लड्डू प्रसादम मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

इधर, विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू प्रसादम कथित तौर चर्बी के इस्तेमाल किये जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया है कि मौलिक हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों का उल्लंघन करता है और ऐसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोंट पहुंचाता है जो प्रसाद को प्रसाद की तरह मानते हैं. याचिकाकर्ता ने ये भी कहा कि, लड्डू प्रसाद को बनाने में चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था जो ये बताता है कि इसमें मंदिर प्रशासन का दोष है.

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि वाईएसआर कांग्रेस की पिछली सरकार के समय में तिरुपति बालाजी में दिए जाने वाले लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता था. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट मांगी है. केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में चोरों ने गन हाउस को बनाया निशाना, राइफल और कारतूस दुकान से किए साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget