एक्सप्लोरर

वाराणसी में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम, तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Varanasi Tiranga Yatra: वाराणसी में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए.

Tiranga Yatra in Varanasi: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए शामिल हो रहा है. इसी कड़ी में वाराणसी में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए.

भाजपा की तिरंगा यात्रा शहर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर पटेल चौराहा, मलदहिया, लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर समाप्त हुई.

देशभक्ति का माहौल बना रहा

तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग- महिलाएं, छात्र-छात्राएं, व्यवसायी, राजनेता, धर्माचार्य और अधिवक्ता शामिल हुए. छात्र-छात्राओं ने 250-250 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में थामकर आगे चल रहे थे. तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे नारे लग रहे थे. जिससे माहौल पूरा देशभक्ति का बन गया था.

सेना के प्रति विश्वास और सम्मान

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है. यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने का एक माध्यम है. पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य यही है.

दुनिया ने हमारी सेना के पराक्रम को सराहा. अब कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आँख उठाने से पहले सोचेगा. वहीं, भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की एकता और सेना के प्रति हमारे अटूट विश्वास को दर्शाती है.

तीन किलोमीटर निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा में एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स-गाइड्स के स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वहीँ डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने लोगों में जोश भर दिया. इसके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया और उत्साह बढ़ाया. यात्रा ने लगभग तीन किलोमीटर का रास्ता तय किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget