एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोए़़डा: लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन ठग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं. ग्रेटर नोएडा में यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था और लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थी.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ये ठग लोगों को नोटों को दोगुना करने का लालच देकर नकली नोट थमा देते थे. पुलिस ने इन ठगों के पास से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये असली मुद्रा भी बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं. ग्रेटर नोएडा में यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था और लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थी.

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण, राजेश व रवि आम लोगों को लालच में फंसाकर उनके साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. ग्रेटर नोएडा की जेवर पुलिस ने इस ठगी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. दरअसल, यह गैंग आम लोगों को फोन मिलाकर उनको उनकी रकम दोगुनी करने का लालच देता था. बात होने के बाद ये लोगों को किस जगह मिलने बुलाते थे. अपने झांसे में आये लोगों मुलाकात के दौरान उसे विश्वास दिलाने के लिए ये पहले ही कुछ असली नोट उन लोगों को दे दिया करते थे. फिर ये ठग लोगों से असली नोट ले लेते थे और उसकी जगह उन्हें असली दिखने वाले नकली नोट थमा दिया करते थे. इसके बाद वे जल्द से जल्द पैसे थैले में रखने की बात कहकर वहां से निकल जाते थे. लोगो को ठगी का अहसास तब होता था जब वो उन रुपयों को लेकर कहीं जाते थे.

ठगी की लगातार शिकायत मिलने में बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई. मंगलवार को जेवर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को नोएडा कट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

अनलॉक में रेवेन्यू के साथ-साथ कैसे बढ़े कोरोना के मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget