एक्सप्लोरर

चुनावी रैली में गरजे पीएम, अब आजमगढ़ का नाम आतंकियों से नहीं जोड़ा जाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आतंक पर लगाम कसी। उन्होंने कहा कि अब आतंकियों का नाम आजमगढ़ से नहीं जोड़ा जाता।

नोएडा, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम दो चरण यानी छठें व सातवें चरण को दौर में पहुंच चुका है। तमाम सियासी दल तूफानी चुनाव प्रचार में लगे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल का रुख कर चुके हैं।मोदी इस दौरान आजमगढ़ पहुंचे। निरहुआ के समर्थन में उन्होंने ए क रैली को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर वार किया। पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक और जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इन महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया। कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की।

कांग्रेस के शासन में हर क्षेत्र में हुये घोटाले

मोदी ने आजमगढ़ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है। एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार बार चुनाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए।

आजमगढ़ का नाम आतंकियों से नहीं जोड़ा जाता

आजमगढ़ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए, आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था, जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थीं।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद अब आतंकियों के साथ आजमगढ़ का नाम नहीं जुड़ता है। 2014 के बाद देश के बड़े शहरों में बम धमाकों पर लगाम लग गई। आतंकी सिर्फ जम्मू-कश्मीर और सीमा के छोटे हिस्से तक सिमट गए। हमारी सरकार ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई की। हमने पाकिस्तान में घुस करके आतंकियों पर प्रहार किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget