मुरादाबाद में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े व्यापारी से तीन लाख रुपए लूटकर हुए फरार
यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. मुरादाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी से तीन लाख रुपए लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार को चावल व्यापारी से दिनदहाड़े तीन लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए. रामपुर के रहने वाले चावल व्यापारी मुरादाबाद के कटरा बाजार में अपनी दुकान बंद करने के बाद ऑटो रिक्शा से घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ऑटो चालक समेत तीन बदमाशों ने उन्हें बेहोश कर रामगंगा नदी के किनारे एक नाले में फेंक दिया और कैश लूट कर फरार हो गए.
होश आने के बाद व्यापारी ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को कोतवाली मुगलपुरा ले आई. पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं. लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा.
दरअसल, रामपुर के टांडा कस्बे के रहने वाले मोहमम्द शोएब मुरादाबाद के कटरा नाज बाजार में चावल बेचने का कारोबार करते हैं. सोमवार को शोएब दुकान बंद करने के बाद अपने घर जा रहे थे. शोएब मुरादाबाद की मुगलपुरा कोतवाली इलाके में जामा मस्जिद चौराहे से एक ऑटो में बैठे जिसमें दो सवारी और चालक पहले से मौजूद थे. शोएब के मुताबिक रामगंगा नदी का पुल पार करते ही उन्हें ऑटो में बेहोश कर दिया गया और फिर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उन्हें नदी किनारे एक नाले में फेंक दिया.
यह भी पढ़ें:
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खड़े फाइटर प्लेन को OLX पर बेचने का दे डाला विज्ञापन, कीमत भी तय कर दी, पढ़ें दिलचस्प मामला
देहरादून में ठगी का अजीबो-गरीब मामला, उल्का पिंड से अमीर बनाने के नाम कर ली करोड़ों की ठगी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























