एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खड़े फाइटर प्लेन को OLX पर बेचने का दे डाला विज्ञापन, कीमत भी तय कर दी, पढ़ें दिलचस्प मामला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन के उस वक्त होश उड़ गये जब उन्हें पता चला कि उनके इंजीनियरिंग विभाग के बाहर प्रतीक के रुप में खड़े फाइटर प्लेन को किसी ने ओएलएक्स पर बेचने के लिये डाल दिया है.

अलीगढ़: नटवरलाल की गिनती भारत के प्रमुख ठगों में होती है. नटवरलाल के बारे में कहा जाता है कि उसने ठगी करते हुए ताज महल, लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन तक को कई बार सरकारी कर्मचारी बन कर बेच दिया था. ऐसा ही नटवरलाल जैसे कारनामा अब अलीगढ़ में देखने को मिला है. यहां पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंडियन एयरफोर्स के प्रतीक के रूप में वर्ष 2009 से खड़े हुए एक फाइटर प्लेन को किसी नटवरलाल ने ओएलएक्स की साइट पर जाकर बेचने का ऐड दे दिया. इसकी कीमत रखी गई 9,9999999. ओएलएक्स साइट पर इस प्लेन को बेचने का एड आज 3 अगस्त को ही पोस्ट किया गया था. लेकिन मामले की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली इस पोस्ट को उस नटवरलाल ने दोपहर बाद डिलीट भी कर दिया. फिलहाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

एयरफोर्स ने एएमयू को किया था गिफ्ट

दरअसल इंडियन एयरफोर्स ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को वर्ष 2009 में माइको यान MIG-23 बीएन फाइटर एयरप्लेन को गिफ्ट किया था. इसको एएमयू के इंजीनियरिंग विभाग के बाहर एक प्रतीक के रूप में स्थापित कर दिया गया था. इसका उपयोग एयर फोर्स ने कई महत्वपूर्ण युद्ध में इस्तेमाल किया था. लगभग 28 साल तक यह इंडियन एयरफोर्स में रहने के बाद इस प्लेन को रिटायरमेंट करते हुए एएमयू को गिफ्ट कर दिया था. आज इस प्लेन को बेचने की पोस्ट किसी ने ओएलएक्स पर डाल दी.

विश्वविद्यालय ने कहा मामले की जांच कराएंगे

मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि हमें भी इस बात की जानकारी मिली है कि किसी ने ओएलएक्स पर हमारे इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने खड़ा हुये प्लेन के लिए ऐड डाला है. इसके बारे में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल साहब से भी बात हुई तो उनको भी इस मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल फर्जी है. इसका AMU से कोई लेना देना नहीं है. यूनिवर्सिटी ने कोई ऐसा कदम नहीं उठाया है इसको बेचने से संबंधित. लिहाजा जो इंफॉर्मेशन है, वह गलत है. उसको सही ना माना जाए. इसके बारे में हम जांच कर रहे हैं. क्योंकि वह ओएलएक्स पर पहले लगा हुआ था अब यह शो नहीं कर रहा है. फिर भी हम इसकी जांच कराएंगे और यह जानकारी करेंगे कि ये किसने डाला था. यह AMU के छात्रों का काम नहीं है.

ये भी पढ़ें.

संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैया जी जोशी समेत तमाम मेहमान कल शाम पहुंचेंगे अयोध्या

देहरादून में ठगी का अजीबो-गरीब मामला, उल्का पिंड से अमीर बनाने के नाम कर ली करोड़ों की ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget