एक्सप्लोरर

रायबरेली में रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

यूपी के रायबरेली में तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसा जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ट्रक और कार में हुई जबरदस्त टक्कर के बाद कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कार से मृतकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मामला ऊंचाहार थानाक्षेत्र के अरखा गांव के पास का है.

कार और ट्रक में हुई टक्कर ऊंचाहार थानाक्षेत्र के अरखा गांव के पास एक अर्टिगा कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीनों व्यक्ति कार के अंदर फंस गए. सूचना पर पहुंची ऊंचाहार पुलिस और प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने कार को काटकर किसी तरह तीनों मृतकों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. जहां, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंचे परिजन मृतकों में एक महिला भी शामिल है. तीनों लोग झारखंड में एक शादी समारोह शामिल होने गए थे. समारोह से लौटते वक्त देर रात अरखा के पास कार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से दब गया था. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों को सूचना जिसे बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक आर्टिका कार प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही थी. अरखा गांव के पास कार जानवर को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से टकरा गई. मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो झारखंड के रहने वाले हैं. शवों का पंचायत नामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को बेकाबू कैंटर ने रौंदा, दो की मौत

बरेली: अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगे लाखों रुपये, चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget