एक्सप्लोरर

गोंडा: ठंड लगने से तीन बच्चों की मौत, आंकड़े को लेकर बेखबर जिला अस्पताल

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में जमा देने वाली सर्दी के चलते तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं जिला प्रशासन दो बच्चों की ही मौत की बात कर रही है।

गोंडा, एबीपी गंगा। गोंडा में ठंड लगने से निमोनिया, डायरिया और फेफड़े में इन्फेक्शन से तीन बच्चों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों बच्चे अलग-अलग स्थानों से गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां पर इलाज के दौरान बच्चों की मौत हुई है और जिला अस्पताल प्रशासन इस बात को मानने को तैयार नहीं है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण लाल का कहना है कि गोंडा के जिला अस्पताल में तीन बच्चो की नहीं बल्कि दो बच्चों की मौत हुई है। एक तरफ तो वह ठंड की बात से किनारा लेते नजर आते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि बच्चों की मौत निमोनिया, डायरिया और फेफड़े के इंफेक्शन से हुआ है। बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां पर उनका इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान मौत हुई है। लेकिन डॉक्टर साहब को यह नहीं पता कि ठंड से ही निमोनिया डायरिया और फेफड़े में इन्फेक्शन होता है।

ठंड बढ़ने के साथ ही बीते तीन दिनों में जिला अस्पताल की चिल्ड्रन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तुलसीपुर, पड़रीकृपाल के अशोक कुमार की चार माह की बेटी साक्षी के पेट में तेज दर्द होने के कारण भर्ती कराई गई, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लव्वाटेपरा के बाबादीन की डेढ़ वर्ष की पुत्री राधिका को ठंड लगने के कारण निमोनिया की शिकायत के साथ गुरुवार को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसी तरह खरगूपुर बाजार के रहने वाले प्रभुनाथ की 5 वर्षीय पुत्री निहारिका की मौत भी ठंड के चलते हो गई है। ठंड लगने से फेफड़ों में संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई है। बीते तीन-चार दिनों में ठंड लगने से होने वाली परेशानियों से मरीजों की संख्या बढ रही है। अधिकांश बच्चों को ठंड से डायरिया या निमोनिया जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget