एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, मैसेज में कहा- चार दिन में मेरा जो कर सकते हो कर लो

Yogi Adityanath Death Threat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है. डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर कई लोग मुख्यमंत्री को धमकी दे चुके हैं.

लखनऊ: Yogi Adityanath Death Threat: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है. डायल 112 के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर किसी ने धमकी भरा मैसेज भेजा है. मैसेज में मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने यह भी कहा है कि 4 दिन का समय दे रहा हूं. मेरा जो कुछ भी कर सकते हो, कर लो. मैसेज आते ही डायल 112 के अफसरों में हड़कंप मच गया. कंट्रोल रूम के ऑपरेशन कमांडर अंजुल कुमार की तरफ से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर की तलाश में जुट गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 8 बजे डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी. मैसेज में सीएम योगी को 5 दिन में जान से मारने की बात कही गई थी. धमकी देने वाले ने कहा कि 4 दिन के अंदर मेरा जो कुछ भी कर सकते हो कर लो. मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई जिसके बाद मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू हुई. इसी बीच डायल 112 के ऑपरेशन कमांडर कंट्रोल रूम अंजुल कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मैसेज भेजने वाले अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है.

योगी को जान से मारने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है. डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर कई लोग मुख्यमंत्री को धमकी दे चुके हैं. पिछले साल मई, सितंबर और दिसंबर में मुख्यमंत्री को ऐसी कई धमकियां मिली थी. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था. कुछ लोगों ने गलती से मैसेज भेजने की बात कुबूल की थी.

यह भी पढ़ें-

UP Corona Update: यूपी में 24 घंटों में करीब तीन सौ लोगों की मौत, 29,192 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget