एक्सप्लोरर

बीएसपी के इस कद्दावर नेता को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- 22 करोड़ दो नहीं तो बच्चे को कर लेंगे किडनैप

पूर्व मंत्री के आवास पर बने कार्यालय में 15 मई को स्पीड पोस्ट से एक लिफाफा पहुंचा। लिफाफा खोला गया तो उसमें धमकी भरा पत्र था। इसमें परिवार के किसी बच्चे का अपहरण करने की धमकी देते हुए 22 करोड़ रुपये खाते में डालने की बात लिखी है।

हाथरस, एबीपी गंगा। बीएसपी के दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय को धमकी भररा पत्र मिला है। इसमें बच्चे के अपहरण की बात लिखते हुए 22 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। इस संबंध में उनके निजी सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है। पूर्व मंत्री के आवास पर बने कार्यालय में 15 मई को स्पीड पोस्ट से एक लिफाफा पहुंचा। लिफाफा खोला गया तो उसमें धमकी भरा पत्र था। इसमें परिवार के किसी बच्चे का अपहरण करने की धमकी देते हुए 22 करोड़ रुपये खाते में डालने की बात लिखी है।

मोबाइल नंबर भी लिखा

पत्र में 13 मोबाइल नंबर लिखे हैं। लिखा है कि उक्त नंबरों पर कॉल कर बोलें 420 नंबर मुनीम। फोन उठाने वाले को रकम दे दें। लिफाफे पर प्रेषक का नाम केके पाठक, हाउस नंबर 1, जामुन वाली गली, सासनी, हाथरस लिखा है। पूर्व मंत्री के निजी सचिव रानू पंडित ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। तहरीर के साथ पत्र की छाया-प्रति भी लगाई है। रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। हमेशा से जनता की सेवा करता रहा हूं और करता रहूंगा। पुलिस ने पहले भी इस तरह के पत्रों के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को निष्पक्ष और प्रभावी रूप से पत्र भेजने वालों की तलाश करनी चाहिए।

बीएसपी के इस कद्दावर नेता को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- 22 करोड़ दो नहीं तो बच्चे को कर लेंगे किडनैप

जारी है जांच

हाथरस गेट के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री को दी गई धमकी के संबंध में उनके सचिव ने तहरीर दी है। पत्र के हर बिंदु की जांच की जा रही है। जो भी पता अंकित है, उसकी भी पड़ताल चल रही है। फोन नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बीएसपी के इस कद्दावर नेता को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- 22 करोड़ दो नहीं तो बच्चे को कर लेंगे किडनैप

पहले भी मिल चुकी है धमकी

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पहले भी धमकी भरा पत्र मिला था। वह खत अलीगढ़ के सासनी गेट स्थित खिरनी गेट डाकघर से पोस्ट हुआ था, मगर उस मामले का आज तक पर्दाफाश नहीं हो पाया। अब फिर से मिले पत्र ने सनसनी मचा दी है। इसमें 22 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रामवीर को 18 जुलाई 2018 को धमकी भरा पत्र मिला था। उसमें उनके बेटे चिरागवीर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो यह स्पष्ट हुआ कि यह पत्र अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र स्थित खिरनी गेट डाकघर से भेजा गया था। पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका और यह मामला यूं ही रह गया। अब फिर से बच्चे के अपहरण की बात कहते हुए 22 करोड़ की डिमांड की गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget