एक्सप्लोरर

पसंद से शादी करने वालों की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी, किसी को दखलंदाजी का हक नहीं : हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एसएसपी को यह आदेश दिया है प्रेम विवाह करने वालों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए और दखल देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रयागराज मोहम्मद मोईन। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अपनी पसंद से शादी करने वालों की ज़िंदगी में किसी को भी दखल देने का हक नहीं है और अगर कोई भी उनकी शांतिपूर्ण शादीशुदा ज़िंदगी में दखल दे रहा है तो पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अदालत ने कहा है कि अगर मर्जी से शादी करने वाले जोड़ों के माता-पिता व परिवार के दूसरे सदस्य भी उन्हें परेशान कर रहे हैं या उन्हें शांति से नहीं रहने दे रहे हैं तो ऐसे हालात में पुलिस को उनके खिलाफ भी एक्शन लेना चाहिए और यह तय कराना चाहिए कि कोई भी उनकी ज़िंदगी में दखलंदाजी न कर सके।

पसंद से शादी करने वालों की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी, किसी को दखलंदाजी का हक नहीं : हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एसएसपी को यह आदेश दिया है प्रेम विवाह करने वालों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए और दखल देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि अपनी मर्जी से शादी करने वालों को दो महीने में विवाह का पंजीकरण ज़रूर करा लेना चाहिए, वर्ना रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर कोर्ट का संरक्षण देने का आदेश स्वतः समाप्त हो जायेगा।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि यदि याचियों के माता पिता को लगता है कि गलत तथ्य देकर आदेश प्राप्त किया है तो वे आदेश वापस लेने की अर्जी दे सकते हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने ख़ुशी आर्या उर्फ़ खुशनुमा बानो व अन्य की याचिका पर दिया है। याची की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि वे बालिग है। उन्होंने अपनी मर्जी से 19 दिसम्बर साल 2018 को शादी की है और परिवार वाले उन्हें परेशान कर रहे है। पुलिस भी उन्हें संरक्षण नहीं दे रही है।

पसंद से शादी करने वालों की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी, किसी को दखलंदाजी का हक नहीं : हाईकोर्ट

याची का कहना था कि अन्तर्जातीय व अंतर्धार्मिक विवाह करने वालों को पुलिस संरक्षण देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। कोर्ट ने पुलिस प्रशासन को ऐसी शादी करने वाले बालिगों को संरक्षण देने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि कोई उनका उत्पीड़न न करे। न धमकाने पाए, और न ही उनके खिलाफ हिंसा हो। इस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget