एक्सप्लोरर

बच्चों को प्रभावित कर सकती है कोरोना की तीसरी लहर, क्लिक कर जानें कानपुर में कैसी हैं तैयारियां  

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कानपुर में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रदेश सरकार ने हर मेडिकल कॉलेज में 100 बेड बच्चों के लिए आईसीयू, एचडीयू और वेंटिलेटर के साथ तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं. 

कानपुर: कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के बीच प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड बच्चों के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है. कानपुर मेडिकल कॉलेज ने इसके माइक्रो मैनेजमेंट को लेकर शासन के निर्देश पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. बच्चों के कोविड वार्ड में भर्ती रहने के समय अभिभावकों की मौजूदगी की जरूरत को समझते हुए बेड के बगल में काउच की व्यवस्था की जाएगी. इसी के साथ, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों को भी इस बाबत ट्रेनिंग दी जाएगी कि इलाज के दौरान बच्चों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा.  

बच्चों को प्रभावित कर सकती है तीसरी लहर 
अभी ये तय नहीं है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी लेकिन दूसरी लहर से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अपने मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने में गंभीरता से जुटी हुई है. जानकार बता रहे हैं कि तीसरी लहर बच्चों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने हर मेडिकल कॉलेज में 100 बेड बच्चों के लिए आईसीयू, एचडीयू और वेंटिलेटर के साथ तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में बच्चों को बचाया जा सके. 

अभिभावक को जाने की इजाजत दी जाएगी
गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर मेडिकल कॉलेज ने आगे की तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. कोविड आइसोलेशन वार्ड में बच्चों के साथ उनके एक अभिभावक को जाने की इजाजत दी जाएगी और इसके लिए काउच या फिर दो बाई 4 फुट की एक बेंच की व्यवस्था की जा रही है. ताकि, बच्चा अपने अभिभावक के साथ कोविड अस्पताल में रहते हुए ना सिर्फ अच्छे से इलाज करा सके बल्कि उसकी अच्छी तरीके से देखरेख भी हो सके.

स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग 
बच्चों के लिए तैयार कराए जा रहे वार्ड में माइक्रो मैनेजमेंट पर कानपुर मेडिकल कॉलेज काम कर रहा है. इसके लिए डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और यहां तक कि सफाई कर्मियों को भी ट्रेनिंग देने की योजना बनाई गई है. ताकि, आइसोलेशन वार्ड में बच्चों में संक्रमण का खतरा बेहद कम किया जा सके.

ना हो परेशानी 
डॉक्टरों का मानना है कि हर मां-बाप अपने कलेजे के टुकड़े को अपने से जुदा नहीं देख सकते. ऐसे में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर में मां-बाप ज्यादा परेशान हो सकते हैं. इसी के मद्देनजर ऐसी योजना बनाई जा रही है ताकि कम से कम एक अभिभावक अपने बच्चे के साथ 24 घंटे मौजूद रहे ताकि बच्चे को भी परेशानी ना हो और मां-बाप भी बच्चे की देखरेख करते हुए संतुष्ट हो सकें.

ये भी पढ़ें: 

हमीरपुर: कोरोना मरीजों के लिये ये शख्स बना मसीहा, मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां करा रहे उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget