एक्सप्लोरर

'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रमोशन के बीच विक्रांत मैसी की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट, देखें तस्वीर

Vikrant Massey Met CM Yogi: विक्रांत मैसी अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी कड़ी में विक्रांत मैसी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

Lucknow News Today: फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हुई. यह फिल्म अब तक 7.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है. मंगलवार (19 नवंबर) को विक्रांत मैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की.

दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए थे. सोमवार को देर शाम प्रचार पर ब्रेक लग गया. इसके अगले दिन यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विक्रांत मैसी ने लखनऊ में मुलाकात की, जिसकी फोटो सीएम योगी के आफिशिलयल हैंडल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. 

सीएम से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की ऑफिशियल हैंडल एक्स पर विक्रांत मैसी से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने शिष्टाचार भेंट की." सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के समय विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' लिखी हुई हूडी पहन रखी थी.

सीएम योगी को चुनाव से मिली फुर्सत
बता दें, महाराष्ट्र, झारखंड में विधानसभा चुनाव की सीटों समेत देश के 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर बुधवार (20 नवंबर) को वोटिंग है. देर शाम प्रचार प्रसार पर ब्रेक लगा गया. इन चुनावों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में धुआंधार रैली और जनसभा कर प्रचार किया. प्रचार पर ब्रेक लगने के बाद उन्हें थोड़ी सी फुर्सत मिली है.

पीएम कर चुके हैं इस फिल्म की तारीफ
दूसरी तरफ '12वीं फेल' फेम एक्टर विक्रांत मैसी लगातार 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. रिलीज के बाद दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला. इससे पहले 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तारीफ कर चुके हैं. '12वीं फेल' के बाद विक्रांत मैसी के फैंस को उनकी नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का बेसब्री से इंतजार था. 

ये भी पढ़ें: उपचुनाव की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल, मणिपुर से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget