एक्सप्लोरर

उपचुनाव की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल, मणिपुर से की तुलना

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके.

Akhilesh Yadav News: यूपी उपचुनाव के लिए अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है. इससे पहले निष्पक्ष चुनाव को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. समाजवादी पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर हमलावर बनी हुई है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर की सीसामऊ सीट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस प्रशासन का बड़ा सा अमला निकलता हुआ दिखाई देता है. सपा अध्यक्ष ने इन तस्वीरों की तुलना मणिपुर से की है.

अखिलेश यादव ने जो वीडिेयो शेयर किया है वो क़रीब डेढ़ मिनट है जिसमें कई पुलिस प्रशासन और अधिकारियों की गाड़िया जाते हुए दिखाई दे रहे. इस काफिले में कई पुलिसवाले मोटरसाइकिल से जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की नाकामियों की वजह से अब लोगों में इतना भरोसा नहीं रह गया है कि वो बेखौफ होकर वोट डाल सकें.

मणिपुर से की सीसामऊ की तुलना
सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'ये मणिपुर नहीं है, ये उप्र के सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र के उपचुनाव से आई तस्वीरें हैं. सवाल ये है कि क्या उप्र सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके, इसीलिए इस (तथाकथित) विश्वास को उपजाने के लिए ये क़वायद की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है कि ये क्यों किया जा रहा है. लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा. किसी से न डरें, जमकर वोट करें! अखिलेश ने इस दौरान लोगों से बिना डरे वोट करने की अपील की. सपा लगातार उपचुनाव से पहले वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है. अखिलेश यादव ने इससे पहले कटेहरी सीट पर लाल कार्ड बांटकर मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि ये संविधान द्वारा दिए गए वोटिंग के अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इसे संज्ञान में लेने और कार्रवाई की मांग की. 

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मुस्लिम महिलाओं का बुर्का नहीं हटवाने की अपील की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget