एक्सप्लोरर

The Kerala Story: आगरा पहुंचीं 'द केरला स्टोरी' की एक्ट्रेस सोनिया बलानी, फिल्म को लेकर किया बड़ा दावा

The Kerala Story News: यूपी के आगरा पहुंचीं द केरला स्टोरी फिल्म की अभिनेत्री सोनिया बलानी ने कहा कि ऐसे सभी संगठनों से या किसी मिशन से सावधान रहें, जिसके माध्यम से आप का ब्रेनवाश किया जा रहा है.

Actress Sonia Balani In Agra: द केरला स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म में आसिफा बा का किरदार निभाने वाली सोनिया बलानी शुक्रवार को अपने घर उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा पहुंचीं. सोनिया बलानी ने द केरला स्टोरी में अहम किरदार निभाया है. उनका स्थानीय लोगों और झूलेलाल समिति ने स्वागत सम्मान किया. इस दौरान सोनिया बलानी ने कहा फिल्म का किरदार सौ फीसद सच्चा है. हम और हमारी टीम उन लड़कियों से मिले हैं, जिनके साथ इस तरह की घटनाएं हुई हैं. 

सोनिया बलानी ने आगे कहा, "हम 26 ऐसी लड़कियों से मिले हैं, जिनके साथ फोर्स कन्वर्जन हुआ. वहां के आश्रम में 7 हजार से ज्यादा का रिकॉर्ड भी है, जिनका फोर्स कन्वर्जन किया गया. साथ ही कई ऐसे परिवार भी हैं, जिनकी घर की बेटियों के साथ यह घटनाएं हुई हैं, उनसे हमारी मुलाकात हुई है. मन को झकझोर देने वाली घटनाएं हैं."

'किसी मिशन से सावधान रहें'

इस दौरान बलानी ने यह भी कहा, "मैं सभी से कहना चाहूंगी, ऐसे सभी संगठनों से या किसी मिशन से सावधान रहें, जिसके माध्यम से आप का ब्रेनवाश किया जा रहा है. फिल्म का किरदार मेरा नेगेटिव है. इसके बाद बहुत लोगों ने गालियां भी दी हैं और बहुत लोगों से प्यार भी मिला है. मेरा किरदार नेगेटिव है और यह उस समय की घटनाओं से प्रेरित है."

'फिल्म में कुछ भी गलत तथ्य नहीं दिखाए गए'

एक्ट्रेस बलानी ने कहा कि आजकल के युवाओं से कहना चाहूंगी कि समाज में फैली कुरीतियों से सावधान रहें. फिल्म में कुछ भी गलत तथ्य नहीं दिखाए गए हैं. यह सच्ची स्टोरी है. साथ ही उन्होंने फिल्म पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि हमने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है और लोगों तक पहुंचा भी है. अगर कोई पार्टी फिल्म को समाज तक लेकर जा रही है तो अच्छी बात है. हमें खुशी है कि परिवार और समाज से पूरा सहयोग-सम्मान मिला है.

ये भी पढ़ें- UP News: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी से जुड़े 23 साल पुराने हत्याकांड के मामले में आया फैसला, जानें- बरी हुए या सजा मिली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget