एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show की भूरी को नहीं मिल रहा है काम, परेशान होकर खुद किया खुलासा

'द कपिल शर्मा शो' से हर घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अपने काम को लेकर खुश नहीं हैं, उन्हें लगता हैं लोग उन्हें भूल चुके हैं

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। हर हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show)  का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बड़ा स्टार अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस शो में आता है। वहीं शो के सभी कलाकार भी दर्शकों और आने वाले गेस्ट्स का भरपूर मनोरंजन करते हैं। लेकिन शो की मशहूर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) जिन्हें हर कोई 'भूरी' के नाम से पहचानता है उन्होंने हाल ही में अपने दिल का दर्द बयां किया है।

sumona आपको बता दें कि हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सुमोना चक्रवर्ती उर्फ भूरी ने काम ना मिलने को लेकर मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में 'भूरी' का किरदार निभाने वाली सुमोना ने कहा कि वो जिस तरह का काम करना चाहती हैं, उन्हें वैसा काम नहीं मिल पा रहा है। इस इंटरव्यू में सुमोना ने अपनी जिन्दगी से जुड़े भी कई खुलासे किए, उन्होंने कहा कि- " बहुत से लोग तो मेरी मौजूदगी तक भूल चुके हैं क्योंकि मैं पार्टियों में नहीं जाती और ना ही ज्यादा लोगों से मिलती-जुलती हूं। शूटिंग खत्म होने के बाद मैं घर पर होती हूं या दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करती हूं। लेकिन अब मुझे ये अहसास होने लगा है कि अपना करियर बनाए रखने के लिए अपनी मौजूदगी बनाए रखनी पड़ती है जो बेहद जरूरी है।"

 sumona

इतना ही नहीं सुमोना ने यहां ये भी कहा कि उन्हें लेकर कई लोगों को गलतफहमी है कि मैं बहुत ऐरोगेंट हूं और काम के लिए ज्यादा फीस मांगती हूं। लेकिन ऐसा नहीं है एक कलाकार होने के नाते मैं उतने ही पैसे मांगती हूं, जिसकी मैं हकदार हूं और मैं अच्छे प्रोजेक्ट में काम करने के लिए फीस कम भी कर लेती हूं। हांलाकि मेरी पीआर स्किल्स ज्यादा अच्छे नहीं है और इस बात का अंदाजा मुझे थोड़ी देर से हुआ। लेकिन अब मैं इसपर काम कर रही हूं।

The Kapil Sharma Show की भूरी को नहीं मिल रहा है काम, परेशान होकर खुद किया खुलासा

आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'मन' (Mann) से बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने छोटे और बड़े पर्दे पर कई प्रोजेक्ट्स में काम किया जिसमे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'बर्फी' (Barfi)  का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ेंः

‘बता ये मुसलमान का खून है या ये हिन्दू का खून है, बता’, हमेशा याद रहेंगे Nana Patekar के ये डायलोग पहली बार देखते ही पसंद आ गए थे Aishwarya को Dhanush- इस वजह से जल्दबाजी में करनी पड़ी थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget