एक्सप्लोरर

बाराबंकी में रेप के बाद की गई थी युवती की हत्या, पुलिस ने रिश्‍तेदार को हिरासत में लिया

बाराबंकी में 18 वर्षीय युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. गिरफ्त में आया युवक मृतका का रिश्तेदार है.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती का गला घोंटने से पहले उसके साथ बलात्‍कार किया गया था.

हत्या से पहले की गई दरिंदगी बाराबंकी के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम और जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 14 अक्‍टूबर को एक युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती का गला घोंटने से पहले उसके साथ बलात्‍कार किया गया था.

आरोपी ने गुनाह स्‍वीकार किया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में संदिग्‍धों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं. डिजिटल साक्ष्‍य, छानबीन और सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरी टोला निवासी 19 वर्षीय दिनेश गौतम को पकड़ लिया. पूछताछ में दिनेश में ने गुनाह स्‍वीकार किया है. हिरासत में लिए गए गौतम से अन्‍य बिंदुओं पर भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस टीम उससे मिली सूचनाओं का सत्‍यापन कर रही है. गौतम मृतका का रिश्तेदार है.

हाथ पीछे से मुड़े हुए थे गौरतलब है कि, सतरिख थाने के एक गांव में रहने वाले व्‍यक्ति ने थाने में आकर बताया था कि गत 14 अक्टूबर लगभग शाम 4 बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री धान काटने गई थी. वो देर शाम तक नहीं लौटी तो वो उसे खोजने गया जहां खेत में उसकी लाश पड़ी मिली. ग्रामीणों का कहना था कि युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे. हाथ पीछे से मुड़े हुए थे. लग रहा था जैसे हाथ पीछे से बांधे गए हों. शव की स्थिति को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी.

परिवार को दी जा रही है आर्थिक सहायता जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र के संबंध में प्राप्त कुछ दस्तावेजों के आधार पर ये सिद्ध हो रहा है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी. अतः मामले में पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराएं भी लगाई जा रही हैं. उनके अनुसार मृतका के परिवारजनों को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष और अन्य मदों के अंतर्गत अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

फिरोजाबाद: टुंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने लगाया जाम

फिरोजाबाद: टुंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने लगाया जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget