एक्सप्लोरर

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दिखाई हरी झंडी, जानें इस ट्रेन की खासियत

कानपुर मेट्रो का शिलान्यास 4 अक्टूबर 2016 को अखिलेश सरकार द्वारा किया गया था.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 नवंबर, 2019 को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार यानी आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई. इसी के साथ कानपुर मेट्रो की सेवाएं 31 दिसंबर से जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद हैं. वर्तमान में यूपी के 3 शहरों में मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही है. इन शहरों में नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ शामिल है. वहीं अब कानपुर मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने के बाद यूपी में चार शहरों में मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी. हालांकि प्रदेश सरकार की योजना है कि यूपी के 9 शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाई जाए.

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य 15 नवंबर  2019 को शुरू हुआ था

बता दें कि कानपुर मेट्रो का शिलान्यास 4 अक्टूबर 2016 को अखिलेश सरकार द्वारा किया गया था. 20 सितंबर 2017 को कानपुर मेट्रो के लिए केंद्र सरकार द्वारा दोबारा डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए थे. इसके बाद 5 सितंबर 2018 को यूपी सरकार ने कानपुर मेट्रो की नई डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई थी.

आखिरकार 28 फरवरी 2019 को केंद्रीय कैबिनेट ने कानपुर मेट्रो को मंजूरी दे दी और फिर 8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो का शिलान्यास किया. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 नवंबर, 2019 को शुरू किया गया था। परियोजना को दो साल से भी कम समय में पूरा किया गया है और आज 9 किलोमीटर लंबे प्राइमरी सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा.

कानपुर मेट्रो परियोजना के तहत करीब 32.5 किलोमीटर लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर हैं

कानपुर मेट्रो के निर्माण की कुल लागत 11,076.48 करोड़ रुपए है. कानपुर मेट्रो परियोजना के तहत करीब 32.5 किलोमीटर लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. पहला कॉरिडोर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से नौबस्ता तक है जो 23.8 किमी है. इसके लिए कुल 22 स्टेशन बनाए गए हैं. 14 स्टेशन जमीन से ऊपर हैं जबकि 8 स्टेशन भूमिगत हैं. वहीं दूसरा 8.6 किमी लंबा कॉरिडोर चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा तक है. इसके लिए कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं. 4 स्टेशन जमीन से ऊपर हैं जबकि 4 स्टेशन भूमिगत हैं.

कानपुर मेट्रो ट्रेन की ये होगी खासियत

  • कानपुर मेट्रो ट्रेन में एक बार में 974 यात्री सफर कर सकेंगे.
  • ट्रेनों की स्पीड 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक होगी.
  • कानपुर मेट्रो ट्रेन अत्याधुनिक फायर और क्रैश सेफ्टी के स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं.
  • प्रत्येक मेट्रो को 24 सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है.
  • हर ट्रेन में 56 यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट और 36 एलसीडी पैनल्स लगाए गए हैं.
  • कानपुर मेट्रो ट्रेन में टॉक बैक बटन की सुविधा भी होगी ताकि इमरजेंसी की स्थिति में ट्रेन ऑपरेटर को यात्री सूचित कर सकें.
  • ट्रेनों को मॉर्डन प्रोपल्सन सिस्टम से लैस किया गया है.
  • सभी ट्रेनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है.
  • इनके अलावा भी कानपुर की मेट्रो ट्रेन में कई विशेषताएं हैं जो इन्हें खास बनाती हैं.

ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2021: देश में छठ पूजा की धूम, यूपी के घाटों पर सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UP Election 2022: शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए रखी शर्त, अखिलेश यादव को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget