एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर में नामी बदमाश बनने के लिए सगे छोटे भाई का किया अपहरण, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Shahjahanpur News: युवक ने सगे भाई का अपहरण कर फिरौती मांगी. पुलिस अब हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

Shahjahanpur: यूपी के शाहजहांपुर में निखिल मिश्रा नाम के एक शख्स ने अपने ही सगे 10 साल के भाई का अपहरण (Kidnapping Case) कर लिया और फिर पिता से 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. इसके साथ ही उसने धमकी दी कि ये बात पुलिस को कतई न बताई जाए. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. 

सगे छोटे भाई का अपहरण

इस मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि यहां के निगोही में रहने वाला 10 साल का विनय शनिवार को अचानक अपने घर से गायब हो गया था. जिसके बाद रविवार को उसके पिता के फोन नंबर पर एक कॉल आई और उनसे 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई. इसके साथ ही अपहरणकर्ता ने पुलिस तो इसकी जानकारी नहीं देने की धमकी भी दी. 

फिरौती में मांगे 40 लाख रुपये

बच्चे के अपहरण की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद विनय के पिता ने थाना निगोही में अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में जब उन्होने उस मोबाइल नंबर की जांच की जिससे फिरौती की मांग की गई थी तो पता चला कि वो नंबर एक जूस वाले का नंबर है. आरोपी ने जूस वाले से फोन लेकर उसके नंबर से मैसेज किया था. 

नामी बदमाश बनना चाहता था आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया कि आरोपी निखिल मिश्रा के नामी बदमाश बनना चाहता था. उसके खर्चे भी काफी ज्यादा बढ़ गए थे, जिसके बाद उसने अपने सगे छोटे भाई का अपहरण कर लिया ताकि उस का रूतबा बन जाए. पुलिस ने इस मामले में आरोपी निखिल मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget