एक्सप्लोरर

वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव की धूम, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर निधि वन और ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य सजावट की गई है. ठाकुरजी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.

मथुरा: वृंदावन में जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव की धूम है. तीर्थनगरी में शनिवार सुबह से ही प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर और निधि वन में भव्य सजावट की गई है. ठाकुरजी के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है.

उतारी गई महाआरती ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की साधना स्थली निधि वन में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया. सेवायत गोस्वामी जनों ने दूध, दही, मधु, घी, गंगा-यमुना जल से ठाकुरजी का महाभिषेक कर सुगंधित इत्र द्रव्यों से सेवा की. ठाकुरजी को विविध प्रकार के भोग प्रसाद अर्पित कर महाआरती उतारी गई.

मंदिर पधारते हैं स्वामी हरिदास सेवायत गोस्वामी जनों की तरफ से बधाई गायन करते हुए चांदी से बने रथ पर स्वामी हरिदास के चित्रपट को विराजित कर शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करते हुए श्री बांके बिहारी मंदिर ले जाया गया. मान्यता है कि अपने आराध्य के जन्मोत्सव पर स्वयं स्वामी हरिदास उन्हें बधाई देने मंदिर पधारते हैं.

ठाकुरजी को लगता है भोग बांके बिहारी मंदिर परिसर में सेवायत गोस्वामी समाज की तरफ से बधाई पद गायन करते हुए स्वामी हरिदास के चित्रपट को गर्भगृह में ठाकुरजी की प्रतिमा के सन्मुख विराजित कराया जाता है. जहां ठाकुरजी को केसर भात, दूध भात समेत अनेक प्रकार के व्यंजन निवेदित किए जाते हैं.

श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य सजावट की गई ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर निधि वन और ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य सजावट की गई है. विविध प्रकार के देशी-विदेशी पुष्पों के साथ हरी पताकाओं से सजावट की गई है. ठाकुरजी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM और CM से लिया जाएगा सहयोग, जानें- मंदिर से जुड़ी खास बातें

बलिदान दिवस: फांसी के फंदे पर झूलने से पहले शहीद राम प्रसाद बिस्मिल ने कहे थे ये शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
Embed widget