एक्सप्लोरर

अयोध्या: हर्ष फायरिंग ने छीनी परिवार की खुशियां...दस साल के बच्चे की गोली लगने से मौत

अयोध्या में परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं जब एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या के थाना रौनाही के गांव राम नगर धौरारा में विवाह के रिसेप्सन समारोह के दौरान नशे में धुत युवक द्वारा अवैध तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में 10 साल के बच्चे आदित्य की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गये। मृतक आदित्य कक्षा चार में पढ़ता था और दूल्हे का चचेरा भाई था। हर्ष फायरिंग करने वाला युवक भी दूल्हे के भाई का दोस्त है। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक संदीप सिंह और उसके दोस्त को अवैध तमंचे के साथ परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अदालत के तमाम निर्देशों के बावजूद हर्ष फायरिंग से मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। अयोध्या में शादी की खुशियां थीं लेकिन इस हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। पूरे घटनाक्रम के अनुसार थाना रौनाही के गांव रामपुर धौरारा में हृदय राम तिवारी के घर शादी के बाद रिसेप्सन समारोह चल रहा था, घर में दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे, डांस का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान रिसेप्सन समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के भाई के दोस्त संदीप सिंह ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, अवैध असलहे से हो रही हर्ष फायरिंग की गोली से दूल्हे के चचेरा भाई आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष फायरिंग के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हुए।

घायलों में दूल्हे के चचेरे भाई अवनीश तिवारी के पेट मे गोली लगी है उनकी हालात गंभीर है। वहीं, दूसरा घायल अजय कुमार की हालत स्थिर है। मृतक बालक आदित्य को पेट मे तीन गोली लगी थीं रिसेप्सन में शामिल लोगों ने हर्ष फायरिंग कर रहे युवक संदीप सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget