एक्सप्लोरर

ऑरेंज जोन में कल से जंचनी है यूपी बोर्ड की कापियां, टीचर्स कर रहे हैं विरोध, जता रहे हैं संक्रमण की आशंका

यूपी बोर्ड की कॉपी जांचने का आदेश यूपी सरकार ने दे तो दिया है। लेकिन टीचर्स इसका विरोध कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से टीचर्स में डर का मौहाल है

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। यूपी के ऑरेंज ज़ोन वाले जिलों में भी कल से यूपी बोर्ड की कापियां जांची जानी है। जिन शहरों में कल से कापियां चेक होनी है, उनकी संख्या तीन दर्जन के करीब है। संगम नगरी प्रयागराज भी ऑरेंज जोन में है। यूपी बोर्ड का हेडक्वार्टर भी यहीं है, लेकिन यहां के टीचर्स कल से कापियां चेक किये जाने का विरोध कर रहे हैं। तमाम टीचर्स मूल्यांकन का बायकाट करने की भी तैयारी में हैं।

इन टीचर्स का कहना है कि ऑरेंज जोन में कोरोना के कई संक्रमित मरीज होते हैं। बड़ी संख्या में लोग संदिग्ध होते हैं और साथ ही तमाम लोगों को क्वारंटीन भी किया जाता है। जिन केंद्रों पर कापियां जांची जाती हैं, वहां सैकड़ों टीचर्स की भीड़ होती है। ऐसे में उन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन व्यवहारिक तौर पर मुमकिन नहीं है। इस वजह से आरेंज जोन वाले जिलों में कापियां जांचने का मतलब टीचर्स में संक्रमण का खतरा पैदा करना है। टीचर्स का कहना है कि सरकारी सिर्फ वाहवाही के लिए कापियों का मूल्यांकन कर रही है। इनके मुताबिक़ अगर सरकार कापियां चेक कराना ही चाहती है तो उसे सीबीएसई की तर्ज पर टीचर्स के घर पर ही कापियों का मूल्यांकन कराने के इंतजाम करने चाहिए।

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने पांच मई से ग्रीन ज़ोन वाले जिलों में यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू करा दिया है, जबकि ऑरेंज जोन वाले तीन दर्जन जिलों में कल यानी बारह मई से कापियां जंचनी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget