एक्सप्लोरर

यूपी में काशी और अयोध्या सरीखा एक और धार्मिक स्थल होगा तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

Tameshwar Nath Corridor: पूर्वांचल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा तोहफा दिया है. संतकबीरनगर में सीएम ने तामेश्वर नाथ धाम को अयोध्या और काशी जैसा विकसित करने का प्लान बनाया है.

Tameshwar Nath Corridor: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संत कबीर नगर को बड़ी सौगात दी. उन्होंने जिले में ₹1,515 करोड़ की लागत वाली 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम को अयोध्या और काशी की तरह भव्य तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह धाम न केवल जिले की धार्मिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि यहां पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे.

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि धाम के विकास के लिए किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा. व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी और स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और गोसाइयों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द बाबा तामेश्वरनाथ धाम के विकास की कार्ययोजना तैयार कर उसे सरकार को भेजने का आग्रह किया.

UP में कानून व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा सरकार में अराजकता

सीएम योगी ने अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थल भी आधुनिक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम का कायाकल्प भी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इससे जिले की तस्वीर बदल जाएगी.

सीएम ने बांटे चेक, चाबी और टैबलेट
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, मकान की चाबी, लैपटॉप और टैबलेट भी सौंपे. उन्होंने बताया कि यूपी में ‘एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)’ योजना के तहत बखिरा के कांसे के बर्तनों को पहचान मिली है और इससे हजारों कारीगरों को रोजगार मिला है.

योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नगर विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह नया भारत और नया उत्तर प्रदेश है, जहां गरीबों और जरूरतमंदों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

सीएम ने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में राज्य में 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और हाल ही में 60 हजार युवाओं को यूपी पुलिस में नियुक्ति दी गई है.

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं को गरीबों के जीवन में बदलाव लाने वाली बताया. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और बड़ी संख्या में जनता ने भाग लिया. कार्यक्रम में जिले के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें बीते कुछ वर्षों में जिले में हुए बदलावों को दिखाया गया.

बाबा तामेश्वरनाथ धाम संत कबीर नगर जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिसकी मान्यता हजारों वर्षों पुरानी है. यह स्थान पूर्वांचल में आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम की तरह यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन अब तक इसका व्यापक विकास नहीं हो सका था. मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद अब यह धाम एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है.

योगी सरकार तीर्थस्थलों के आधुनिकीकरण पर खास फोकस कर रही है. अयोध्या, काशी, विंध्याचल, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे स्थानों के साथ अब बाबा तामेश्वरनाथ को भी राज्य के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया जा रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget