एक्सप्लोरर

UP में कानून व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा सरकार में अराजकता

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘अपराध प्रदेश’ बन गया है. अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की गलत नीतियों और कमजोर प्रशासन के चलते पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गई है. राजधानी लखनऊ जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों तक में अब लोग डर के साये में जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ के सर्वोदय नगर में दिनदहाड़े युवक को दौड़ा कर गोली मारी गई, पारा इलाके में दबंगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी.

मलिहाबाद में एक महिला पर हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उसने घर पर कब्जा करने का विरोध किया. जौनपुर के जफराबाद में पिता और दो बेटों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई. नोएडा में दबिश देने गए पुलिस सिपाही सौरभ देशवाल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बच्चियों पर आए दिन हो रहे अत्याचार बताते हैं कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कैसी सरकार है जो प्रदेश को एक स्थायी डीजीपी तक नहीं दे पा रही है?

अखिलेश ने कहा कि “प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ भाषणों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात कर रहे हैं. जनता अब भाजपा सरकार के वादों और जुमलों से थक चुकी है.”

अपनी इज्जत बचाने के लिए ऑटो से कूदना पड़े तो...
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने शुरुआत से ही अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दावा किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार कहा है कि अपराध और अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है. एनकाउंटर नीति और माफिया विरोधी कार्रवाई सरकार की प्रमुख रणनीतियों में शामिल रही है.

लेकिन हाल के महीनों में लखनऊ, कानपुर, नोएडा, प्रयागराज और अन्य शहरों से लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है. अखिलेश यादव का यह बयान भी इसी सियासी हमले का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने भाजपा को सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की बिगड़ी तस्वीर का जिम्मेदार ठहराया है.

सपा प्रमुख ने अंत में कहा कि जब बच्चियों को अपनी इज्जत बचाने के लिए ऑटो से कूदना पड़े और छात्राएं छेड़छाड़ से परेशान होकर जान देने लगें, तब यह साफ हो जाता है कि सरकार अब कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget