एक्सप्लोरर

स्वतंत्र देव सिंह का दावा- जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा जीतेंगे बीजेपी के प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी थी. स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि यूपी में सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे.

इटावा: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे. स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तिथियां घोषित हो चुकी हैं, सबसे ज्यादा हमारे ही लोग जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेंगे. नामांकन के दिन देखिए क्या होता है? आप सभी को पता चल जाएगा.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले पर कहा कि जिन लोगों को राम के नाम में आस्था नहीं, मंदिर में आस्था नहीं, रामसेतु में आस्था नहीं, देश का करोड़ों रुपया डकारने वालों को राम मंदिर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 

तीन जुलाई को मतदान होगा

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी थी, इसके अनुसार तीन जुलाई को मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न जिलों की जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से चुने जाते हैं.

पहली बार बीजेपी ने पंचायत चुनाव को इतनी मजबूती के साथ लड़ा. इस चुनाव को वैसे भी सत्ताधारी पार्टी का चुनाव माना जाता है लेकिन उसके बावजूद भी जब नतीजे आए तो पंचायत चुनाव में निर्दलीयों की संख्या बीजेपी पर भारी पड़ गई और अब यही वजह है कि पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को जीतने के लिए कमर कस ली है. खास तौर से अब सरकार के मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने प्रभार वाले जिलों में हर ब्लाक का दौरा करें. हालांकि इसके पीछे संगठन और अधूरे पड़े विकास कार्यो की समीक्षा करना बताया जा रहा है लेकिन इसकी एक वजह पंचायत चुनाव भी हैं. मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों को ब्लॉकों का दौरा करने का निर्देश दिया तब उस पर मंत्रियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

UPTET Certificate: अब आजीवन मान्य होगा यूपी टीईटी प्रमाणपत्र, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget