एक्सप्लोरर

UPTET Certificate: अब आजीवन मान्य होगा यूपी टीईटी प्रमाणपत्र, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

UPTET Certificate Validity: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं (1 से 8 तक) में पढ़ाने के लिए यूपी टीईटी परीक्षा पास करनी होती है. टीईटी की मान्यता आजीवन रहने से अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा और आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

लखनऊ: यूपी टीईटी (उत्तर प्रदेश शैक्षिक पात्रता परीक्षा) का प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमाणपत्र की सिर्फ 5 साल तक की मान्यता की व्यवस्था को बदल दिया है. मुख्यमंत्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. जल्द इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के इस फैसले को पंचायत चुनाव में शिक्षकों की नाराजगी दूर करने और आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षकों को अपने पक्ष में करने की नज़र से देखा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं (1 से 8 तक) में पढ़ाने के लिए यूपी टीईटी परीक्षा पास करनी होती है. यह परीक्षा राज्य सरकार हर साल आयोजित कराती है. परीक्षा का प्रमाणपत्र 5 साल तक मान्य होता है. अगर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को इस अवधि तक नौकरी नहीं मिलती तो उसे दोबारा परीक्षा देनी होती है. योगी सरकार ने इस व्यवस्था को बदलते हुए अब यूपी टीईटी का प्रमाणपत्र आजीवन मान्य कर दिया है. यानि, अभ्यर्थी एक बार परीक्षा पास कर लेंगे तो उन्हें 5 साल बाद दोबारा वही एग्जाम नहीं देना होगा.

पंचायत चुनाव के बाद सरकार से नाराज थे शिक्षक

प्रदेश में लाखों की संख्या में टीईटी अभ्यर्थी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला उन सबके लिए बड़ी राहत देने वाला है. टीईटी की मान्यता आजीवन रहने से अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा और आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी. ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से कई शिक्षकों की मौत हो गई थी. इन मौतों के चलते शिक्षकों में सरकार के लिए खासी नाराजगी थी. ये माना जा रहा था कि सरकार की तरफ से शिक्षकों के लिए कोई राहत दी जा सकती है. मुख्यमंत्री का फैसला उसी की एक कड़ी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

दबंगों ने नाबालिक लड़की के साथ किया गैंगरेप, पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से भगाया...खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget