एक्सप्लोरर

यूपी: स्वामी वासुदेवानंद ने कहा- नेपाली पीएम को राम के बारे में जानकारी नहीं, भिजवा सकता हूं धार्मिक ग्रंथ

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा है कि नेपाली पीएम के बयान से भारत के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि तमाम धार्मिक ग्रंथों में लिखा हुआ है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हुआ था.

प्रयागराज: ज्योतिष पीठाधीश्वर और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने भी भगवान राम को लेकर दिए गए नेपाली पीएम ओली के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है. उनका कहना है कि नेपाली पीएम को धर्म और इतिहास की जानकारी नहीं है. उन्हें धर्मशास्त्रों को पढ़कर पहले अपनी जानकारी बढ़ानी चाहिए. स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा है कि अगर नेपाल में भगवान राम पर आधारित ग्रंथ नहीं है तो वह वहां के पीएम को अपने आश्रम से उन्हें धर्मग्रंथ भिजवा सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार से नेपाली पीएम को राजनैतिक और सामाजिक तौर पर कड़ा जवाब देने को कहा है.

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा है कि नेपाली पीएम के इस बयान से भारत के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. यह ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान है, जो चीन के दबाव में और उसके इशारे पर दिया गया है. नेपाली पीएम को अपने बयान पर फिर से विचार करना चाहिए. भारत और नेपाल में रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है. नेपाल खुद भी कभी भारत का हिस्सा रहा है. ऐसे में इस तरह की बयानबाजी से दोनों देशों के रिश्ते पर असर पड़ सकता है.

यूपी: स्वामी वासुदेवानंद ने कहा- नेपाली पीएम को राम के बारे में जानकारी नहीं, भिजवा सकता हूं धार्मिक ग्रंथ

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का कहना है कि तमाम धार्मिक ग्रंथों में लिखा हुआ है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हुआ था. उनका विवाह जनकपुर की राजकुमारी से हुआ था, जबकि नेपाली पीएम ने अपने बयान के समर्थन में कोई भी प्रामाणिक आधार पेश नहीं किया है. उनके मुताबिक नेपाली पीएम का यह बयान भारतवासियों समेत समूची दुनिया में रहने वाले हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है. इस गलतबयानी के लिए उनको माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इमारतों को दिया भगवा लुक, लोगों ने किया विरोध, केस दर्ज

यूपी: अयोध्या पर ओली के बयान का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध, नरेंद्र गिरी बोले- चीन के हाथों में खेल रहा है नेपाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget