एक्सप्लोरर

UP News: स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने उद्यमियों, सरकारों पर साधा निशाना, कहा- देश को लूट रही तीन गद्दी

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि देश में सिर्फ तीन गद्दियों का राज है, जो मिलकर देश को लूट रही हैं.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रविवार को केन्‍द्र व राज्‍य सरकारों, शंकराचार्य, पुजारियों और कुछ बड़े उद्यमियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में केवल तीन गद्दी है और तीनों मिलकर देश को लूट रही हैं.

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा में दिये गये अपने भाषण का एक वीडियो रविवार शाम ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘आज तीनों गद्दी मिलकर देश को लूट रही हैं.'' इस वीडियो में सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य को यह कहते सुना जा सकता है, ''आज हमारे देश में केवल तीन गद्दी है. एक गद्दी राजगद्दी, यानी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गद्दी. दूसरी गद्दी, मठ की गद्दी, शंकराचार्य, पंडे-पुजारियों की गद्दी. तीसरी गद्दी, सेठ की गद्दी, अडाणी और अंबानी की गद्दी.''

देश को लूट रहा तीन गद्दियों का गठजोड़: मौर्य 

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''आज इन तीनों गद्दियों के बीच गठजोड़ हो गया है.'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब राजगद्दी पर खतरा आता है, तब सेठ की गद्दी और मठ की गद्दी अपनी पूरी तिजोरी खोल देती है, ताकि राजगद्दी को बचाया जा सके. जब मठ पर खतरा आता है तब सेठ की गद्दी और राजगद्दी उसे 'फाइनेंस' (वित्तपोषित) करती है. वहीं जब सेठ की गद्दी पर खतरा आता है, तब राजगद्दी और मठ की गद्दी मिलकर उसकी मदद करती है.’’ ऐसा कहते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘ये तीनों गद्दी मिलकर आज देश को लूट रही हैं.''

हर मस्जिद में एक मंदिर ढूंढ रही बीजेपी: मौर्य

सपा नेता ने पिछले रविवार को बीजेपी पर, ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे को लेकर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया था. मौर्य ने उस वक्त लखनऊ में संवाददाताओं से कहा था, 'वे (बीजेपी) हर मस्जिद में एक मंदिर ढूंढ रहे हैं. यह उन्हें महंगा पड़ेगा, क्योंकि तब लोग हर मंदिर में एक बौद्ध मठ खोजना शुरू कर देंगे.' स्‍वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से एक माह पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गये थे.

यह भी पढ़ेंः

Monsoon Session: अग्निपरीक्षा में किसकी होगी जीत? विपक्ष और केंद्र ने की तैयारी, राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget