एक्सप्लोरर

UP Politics: 'तेरे दिन पूरे हुए, एक महीने में तुझे निपटा देंगे...', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जान से मारने की धमकी

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को जान से मारने की धमकी दी गई है. मौर्य ने खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्हें एक महीने के अंदर निपटा देेने की धमकी दी गई है.

Swami Prasad Maurya News: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को जान से मारने की धमकी दी गई है. सपा नेता ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने एक सोशल मीडिया अकाउंट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और उनकी तस्वीर के साथ गले के पास तलवार लटकाई है. मौर्य ने इस मालमे में यूपी सरकार, मुख्य सचिव, यूपी पुलिस और डीजीपी से इस मामले को संज्ञान में लेने की गुहार लगाई है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंटरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्रीराम नाम के ट्विटर हैंडल के कुछ स्क्रीन शॉट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसमें सपा नेता की फोटो को शेयर करते हुए उनके गले के पास एक तलवार लगाई गई है. इस तस्वीर के साथ लिखा गया है, 'स्वामी प्रसाद मौर्य तेरे दिन पूरे हो गए हैं, एक महीने में तुझे निपटा देंगे, इसकी उलटी गिनती शुरू..' 

स्वामी प्रसाद मौर्य को जान से मारने की धमकी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए कहा, 'इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट द्वारा दिनांक 29 मई 2023, समय 7:12 बजे सायं को अपने ट्वीटर वाल पर लिखकर कि "एक महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे" यह टैग करने के साथ मेरी तस्वीर पर गले के सामने तलवार लटकाते हुए फोटो ट्वीट की गयी है, जो सीधे हत्या करने को इंगित करती है. कृपया यूपी सरकार, चीफ सेक्रेटरी, यूपी पुलिस, डीजीपी, लखनऊ पुलिस और लखनऊ के कमिश्नर उक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें. 

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री दफ्तर और गृह मंत्रालय को भी टैग करते हुए इस मामले पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है.

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले दिनों रामचरितमानस पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे. जिसके बाद उन्होंने साधु-संतों और धार्मिक गुरुओं को लेकेर भी कई बयान दिए, जिसकी काफी आलोचना हुई. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: मुरादाबाद सांसद ने पहलवानों को बताया देश का गौरव, बृजभूषण शरण सिंह पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget