एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं, ये एक धोखा है'- स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव की चेतावनी का नहीं दिखा असर

Swami Prasad Maurya News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है, और उसे एक धोखा बताया.

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की चेतावनी के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की ज़ुबान पर लगाम नहीं लग पाई है. महाब्राह्मण सभा के महज 24 घटों के भीतर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिन्दू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और कहा हिन्दू धर्म को एक धोखा बता दिया. उन्होंने कहा कि जब भी वो ये बात कहते हैं तो लोगों को भावनाएं आहत हो जाती है लेकिन जब मोहन भागवत (Mohan Bhgawat) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ऐसा कहते हैं तो किसी को कुछ नहीं होता. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हिन्दू धर्म एक धोखा है, वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है. यही नहीं जो सबसे बड़े धर्म के ठेकेदार बनते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी कहा है एक नहीं दो-दो बार कहा कि हिन्दू नाम को कोई धर्म नहीं है बल्कि लोगों का जीवन जीने की एक कला है. 

हिन्दू धर्म पर की विवादित टिप्पणी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है. लेकिन इन लोगों के कहने से किसी भावना आहत नहीं होती है अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है और जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है. जब हम कहते हैं कि ये उन लोगों के लिए धंधा है तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है. लेकिन वही चीज अगर मोहन भागवत कहते हैं, नरेंद्र मोदी जी कहते है और गडकरी जी कहते हैं तो इनकी भावनाएं आहत नहीं होती, लेकिन यही बात अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो लोगों की भावनाएं इतनी कमजोर होती है कि उनकी भावनाएं आहत हो जाती है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाब्राह्मण सभा में कहा था कि हिन्दू धर्म के खिलाफ टिप्पणियों पर अंकुश लगाया जाएगा. उन्होंने पार्टी के नेताओं के नसीहत दी थी कि वो किसी भी धर्म और जाति को लेकर कोई टिप्पणी न करें. इसके बाद लगा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म के ख़िलाफ़ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. लेकिन लगता है अखिलेश की चेतावनी का मौर्य पर कोई असर नहीं पड़ा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget