एक्सप्लोरर

'आप हिन्दुओं को तोड़ने के लिए खड़े हो गए..', इटावा मामले को लेकर अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Swami Avimukteshwaranand ने अखिलेश यादव के PDA पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू समाज को तोड़ने के लिए खड़े हो गए. लेकिन, हमने अपने धर्म का पालन किया. हजारों सालों का अनुभव रहा है.

Etawah News: यूपी के इटावा कथावाचकों के मामले पर बहस के बीच ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अखिलेश यादव तीखा हमला किया और कहा कि हमारे देश में राजनेता जिस तरह से बांटों और राज करो की सियासत कर रहे हैं वो इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है. आप पीडीए के जरिए हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए खड़े हो, लेकिन हमने अपने धर्म का पालन किया है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस मामले हो रही राजनीति को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि बांटो और राज करो वाले राजनेता इस इटावा घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं, जो राजनीतिक सफलता चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष की गुलामी के बाद भी लोगों ने सनातन धर्म नहीं छोड़ा. ऐसे लोगों का खोखला झूठा विचार है. 

सपा के पीडीए फॉर्मूले को लेकर भी उठाया सवाल
अखिलेश यादव और PDA पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य ने कहा कि आप हिंदू समाज को तोड़ने के लिए खड़े हो गए. आप अल्पसंख्यक के साथ हमें खड़ा करना चाहते हैं. अखिलेश जी हजार साल का अनुभव देख लो आपकी तरह नेता नहीं थे. वह तो शासक थे हमारे ऊपर चढ़े हुए थे लेकिन, हमने अपने धर्म का पालन किया. हम उनके साथ नहीं आए, इतिहास उठाकर देख लीजिए.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप स्वप्न देख रहे हैं हम सनातनी हैं, सनातन के साथ खड़े रहेंगे. कुछ लोगों को तोड़कर आप PDA समीकरण बनाना चाहते हो तो ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि वैसे हमें तो कोई राजनीति नहीं करनी है और ना ही राजनीतिक समीकरण में हमारी कोई रुचि है. लेकिन, हमारे परमात्मा द्वारा भी बनाया गया एक समीकरण है, जो वेदों से चला आ रहा है. वह समीकरण है ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र. अंग्रेजी हिंदी वर्ण अनुसार BKVS.

हिन्दी भाषा पर मचे संग्राम पर कही ये बात
महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी भाषा पर सियासी संग्राम पर शंकराचार्य ने निशाना साधा और कहा कि क्या महाराष्ट्र का व्यक्ति कुएं का मेंढक ही बना रहेगा या बाहर भी निकलेगा. इसका मतलब आप महाराष्ट्र के लोगों को कूप मंडूक बनाना चाहते हैं. विश्व में और महाराष्ट्र के बाहर जाएगा तो किस भाषा में बात करेगा. हिंदी हमारे माथे की बिंदी है, इससे क्या दिक्कत है. हिंदी कहीं से भी मराठी भाषा को डोमिनेट नहीं करती. और मराठी भाषा पूरे देश की भाषा हो नहीं सकती. 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ से मलबा गिरा, बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता बाधित, श्रद्धालुओं को रोका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget