एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: टेलीस्कोप और चश्मे से सीएम योगी ने गोरखपुर में देखा सूर्य ग्रहण का नजारा

Surya Grahan 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तारा मंडल पहुंचे, जहां उन्होंने सूर्य ग्रहण का नजारा देखा. इसके लिए उन्हें टेलीस्कोप और चश्मा दिया गया था.

Yogi Adityanath Watches Surya Grahan: दीपावली के अगले ही दिन यानी मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रहण का यह नजारा देखा. इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए गए थे. सीएम योगी आदित्यनाथ को स्पेशल चश्मा और टेलीस्कोप दिया गया, जिसके जरिए वह इस सूर्य ग्रहण के नजारे के साक्षी बन सके. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला पहुंचकर आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा देखा. टेलिस्कोप और विशेष चश्मे से खगोलीय घटना का अवलोकन करने के साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों से ग्रहण की आवृत्ति, समय और ग्रहों को लेकर जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री मौजूद लोगों को यह भी समझाते रहे कि कोई भी नंगी आंखों से सूर्यग्रहण न देखे.

आंशिक सूर्यग्रहण का स्पर्श और मोक्षकाल
गोरखपुर में शाम 4:38 बजे से 5:29 बजे तक सूर्य ग्रहण रहा. मुख्यमंत्री 4:40 बजे नक्षत्रशाला पहुंचे. यहां उन्होंने पहले टेलिस्कोप से और फिर विशेष चश्मे (स्पेशल मल्टीकोटेड ग्लास) और फिर स्पेशल दूरबीन से सूर्यग्रहण का नजारा देखा. ग्रहण अवलोकन के दौरान वह वैज्ञानिकों से जानकारी भी लेते रहे. वैज्ञानिकों ने बताया कि गोरखपुर में यह आंशिक सूर्यग्रहण 52 मिनट तक दिखा. मुख्यमंत्री ने पूछा कि नवम्बर माह में पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगेगा, आखिर इतनी जल्दी-जल्दी ग्रहण क्यों लग रहे हैं. इसपर वैज्ञानिकों ने बताया कि एक साल में 5 से 7 सूर्य और चंद्रग्रहण लग सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां खगोलीय घटनाओं को लाइव देखने के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जाए. 


Surya Grahan 2022: टेलीस्कोप और चश्मे से सीएम योगी ने गोरखपुर में देखा सूर्य ग्रहण का नजारा

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की प्रवृत्ति के क्रम में आज अमावस्या के दिन आंशिक सूर्यग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना देखने का अवसर प्राप्त हुआ. इन रहस्यों का पता लगाकर मानव कल्याण का मार्ग और प्रशस्त किया जा सकता है.

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में भव्य साइंस पार्क जल्द ही अस्तित्व में आएगा. सूर्यग्रहण देखने नक्षत्रशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइंस पार्क के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इसका विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजें. नक्षत्रशाला की खाली भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा. यहां दो एकड़ के आसपास जमीन खाली है. इसके आधे से भी कम हिस्से में इसका निर्माण हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने तारों की दुनिया का शो देखने के बाद इसके ऑडिटोरियम को थ्री डी बनाने का भी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया.

Ayodhya: अयोध्या में तेजी से चल रहा राम मंदिर निर्माण, ग्राउंड फ्लोर का काम करीब 50 फीसदी पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget