एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में तेजी से चल रहा राम मंदिर निर्माण, ग्राउंड फ्लोर का काम करीब 50 फीसदी पूरा

राम मंदिर में अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें नृत्य मंडप, कीर्तन मंडप, रंग मंडप और गूढ़ मंडप नाम दिया गया है. प्रवेश द्वार के भी नाम रखे गए हैं. निर्माण का काम 2.77 एकड़ में हो रहा है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण का काम काफी तेजी से चल रहा है मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम तकरीबन 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है. दीपोत्सव के दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जब आयोध्या आए थे तो उन्होंने मंदिर निर्माण के काम का जायजा लिया था. बता दें कि 2.77 एकड़ के दायरे में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. 

हर फ्लोर की ऊंचाई 20 फुट होगी

मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण उसके बाद किया जाएगा. मंदिर में कुल तीन फ्लोर बनाए जाएंगे हर तल की ऊंचाई लगभग 20 फीट होगी. मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर में प्रवेश करने पर तकरीबन 30 से 40 सीढ़ियां चढ़ने के बाद गर्भ गृह की तरफ श्रद्धालु पहुंच पाएंगे. अलग-अलग मंडप परिसर के दाएं और बाएं तरफ बनाए जा रहे हैं जिन्हें अलग-अलग नाम दिया गया है. प्रवेश द्वार को सिंहद्वार नाम दिया गया है. सिंहद्वार के बाद नृत्य मंडप स्थित होगा. उसके बाद रंग मंडप है फिर गूढ़ मंडप होगा. इसके बाद गर्भ गृह आएगा. गर्भ गृह से पहले दाहिने और बाएं तरफ कीर्तन मंडप तैयार किया गया है.

श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी यह तैयारी

अयोध्या को पूरी दुनिया में हिंदू आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है और राम मंदिर निर्माण के बाद यह माना जा रहा है कि तकरीबन एक करोड़ लोग हर महीने अयोध्या आएंगे. इसे देखते हुए ही यहां सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. अभी तकरीबन सवा लाख लोग रामलला के दर्शन करने के लिए हर दिन पहुंच रहे हैं लेकिन यह माना जा रहा है कि जब मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा तब यह संख्या बढ़कर तीन साढ़े तीन लाख प्रतिदिन हो जाएगी और ऐसे में दर्शन का समय भी बढ़ाया जाएगा. श्रद्धालु अभी जिस परिसर से रामलला के दर्शन करते हैं. मंदिर बन जाने के बाद उसी के करीब से बिल्कुल सीधे एक रास्ता मंदिर की ओर आएगा. 

ये भी पढ़ें -

Bhadohi News: भदोही में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget