एक्सप्लोरर

यूपी सरकार की बर्खास्तगी मांग रहे याचिकाकर्ता से SC ने कहा- निराधार याचिका से समय बर्बाद किया तो लगाएंगे हर्जाना

तमिलनाडु से आने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील सी आर जया सुकिन ने याचिका दाखिल कर यूपी को अपराध का केंद्र बताया था. उन्होंने कहा था कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जनवरी 2020 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में हर 2 घंटे में बलात्कार का एक मामला दर्ज होता है.

नई दिल्ली: यूपी की योगी सरकार को बर्खास्त करने के मांग कर रहे एक याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट आज कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा, "याचिका बिना किसी रिसर्च के दाखिल की गई है. मामले से याचिकाकर्ता का कोई संबंध भी नहीं है."

तमिलनाडु से आने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील सी आर जया सुकिन ने याचिका दाखिल कर यूपी को अपराध का केंद्र बताया था. उन्होंने कहा था कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जनवरी 2020 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में हर 2 घंटे में बलात्कार का एक मामला दर्ज होता है. हर 90 मिनट में बच्चों के साथ अपराध होता है. दलित और मुस्लिम वहां सुरक्षित नहीं है. राज्य की इतनी गंभीर परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार चुप है. इसलिए, सुप्रीम कोर्ट दखल दे. केंद्र से कहे कि वह संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत यूपी सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाए.

मामला चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच के सामने लगा. चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से पूछा, “आपने क्या दूसरे राज्यों को लेकर भी कोई रिसर्च की है?” याचिकाकर्ता ने जवाब दिया, “हां, मैंने की है.“ इस पर कोर्ट ने पूछा, “यह बात आपकी याचिका में कहां लिखी है?” याचिकाकर्ता ने इसका कोई स्पष्ट जवाब देने की बजाय कहा कि देश के कुल अपराध का 30 प्रतिशत यूपी में होता है.

कोर्ट ने जया सुकिन से आगे पूछा, "यह याचिका आपने क्यों दाखिल की है? आपका कौन सा मौलिक अधिकार मामले में प्रभावित हो रहा है?” वकील ने जवाब दिया, “मैं भारत का एक नागरिक हूं. इसलिए, कोर्ट के सामने मसला मैंने रखा है." इस पर कोर्ट ने कहा कि बिना किसी रिसर्च के याचिका दाखिल कर वह कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं.

याचिकाकर्ता ने इसके बाद भी जिरह की कोशिश की. इस पर उन्हें रोकते हुए चीफ जस्टिस ने कहा, “अगर आप ने इसके आगे बहस की, तो हम आप पर हर्जाना लगाएंगे." कोर्ट के रुख को देखते हुए याचिकाकर्ता चुप हो गए. इसके बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

Farmers Protest: क्या मोदी सरकार के दबाव में Sachin Tendulkar और Akshay Kumar जैसे बड़े सितारों ने किए ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget