एक्सप्लोरर

Noida News: सुपरटेक ट्विन टावर में ब्लास्ट से पहले फ्लैट्स को कराया जाएगा खाली, जमीन से आसमान तक इन पर रहेगी पाबंदी

Supertech Twin Tower: सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तैयारियों के बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर 21 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक 10 किमी के रेडियस में नो फ्लाईट जोन घोषित करने के लिए कहा गया है.

Noida Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा सेक्टर 93ए (Noida Sector 93A) में सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) के गिराने की तैयारी जारी है. सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जाना है. ऐसे में इसे गिराने से पहले आस-पास के 1396 फ्लैटों में रहने वाले परिवारों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा. इस दौरान आस-पास के लोगों को कार और दोपहिया वाहन भी अपने साथ ले जाने होंगे, क्योंकि विस्फोट स्थल के 100 मीटर के दायरे में न तो सड़कों पर और न ही बिल्डिंगों के बेसमेंट में किसी वाहन को जाने की अनुमति होगी.

सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को दोपहर में 2 से 3 बजे के बीच ढहाया जाएगा. इवैक्यूएशन का निर्धारित समय 21 अगस्त को ट्विन टावरों के ढहाए जाने से पांच घंटे पहले है, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण काम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि वे इसे एक दिन पहले करने के लिए कह सकते हैं. परिवारों के लिए निकासी की समय सीमा पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह एक बैठक में लिया जाएगा, जिसमें आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भाग लेंगे.

5 हजार लोग होंगे प्रभावित

ट्विन टावर एपेक्स और सेयेन, सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट की बिल्डिंगों और एटीएस ग्रीन्स विलेज से घिर हुए हैं. एमराल्ड कोर्ट में 660 फ्लैट हैं और ग्रीन्स विले में 736 हैं, जिनमें से सभी को खाली करना होगा, इसमें लगभग 5000 लोग प्रभावित होंगे. साथ ही सुपरटेक ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडियन एयरफोर्स को पत्र लिखकर 21 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक 10 किमी के रेडियस में नो फ्लाईट जोन घोषित करने के लिए कहा है, क्योंकि ब्लास्ट के दौरान ये नहीं साफ  होता कि धूल का गुबार किस तरफ जाएगा.

ये भी पढ़ें- Monkeypox Case Noida: नोएडा में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, 47 साल की महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

300 मीटर तक उड़ेगा धूल का गुबार

बताया जा रहा है कि करीब 300 मीटर तक धूल का गुबार उड़ेगा. इस दौरान कोर ब्लास्ट टीम और नामित अधिकारियों के अलावा कोई भी इस प्रतिबंधित क्षेत्र में विस्फोट से पांच घंटे पहले और उसके दो घंटे बाद तक प्रवेश नहीं कर सकेगा. दोनों सोसायटियों को खाली कराने के लिए उनके हर टावर का रिकॉर्ड बनाया जाएगा. फिर हर फ्लोर के लिए एक मैनेजर बनाया जाएगा, जो अपने फ्लोर के सभी फ्लैट खाली करवाकर इसका रेकॉर्ड एक फॉर्म में भरेगा और अपने टावर मैनेजर को देगा. वहीं ध्वस्तीकरण वाले दिन 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी.

पुलिस की सुरक्षा में पलवल से आएगा बारूद

टावर ढहाने का जिम्मा एडिफाईस एजेंसी के पास है, जिसने पुलिस से विस्फोटक लगाने के लिए एनओसी मांगी है. 2-3 दिन में एनओसी मिलने की उम्मीद है. इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में ही रोजाना पलवल स्थित मैगजीन से बारूद ट्विन टावर तक आया करेगा. शाम तक जितना बारूद बच जाएगा, उसे वापस पुलिस सुरक्षा में भेजा जाएगा. 100 मीटर के दायरे के पूरे इलाके को खाली कराया जाएगा. इस दायरे में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट, एटीएस विलेज सोसायटी के अलावा पार्क भी हैं.

2 अगस्त से विस्फोटक लगाने का काम होगा शुरू

सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को ढहाने से पहले 14 अगस्त को मॉक ड्रिल करने का प्लान है. इसमें खासतौर से पुलिस की तैयारियों को परखा जाएगा. ऐबुलेंस, अस्पताल, फायर फाइटर आदि की तैयारी का रिहर्सल भी होगा. पुलिस के अलावा एनडीआरएफ भी ध्वस्तीकरण वाले दिन मौजूद रहेगी. 2 अगस्त से विस्फोटक लगाने का काम शुरू हो जाएगा. 20 अगस्त तक विस्फोटक लगने का काम पूरा होगा.

ये भी पढ़ें- Noida News: नाबालिग को पत्ते तोड़ने के बहाने बुलाकर किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
Varanasi News: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
वाराणसी: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget