एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर में हाईस्कूल फेल लड़के से ग्रेजुएट दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दुल्हे को बताया मंदबुद्धि

Wedding Dispute in Sultanpur: सुल्तानपुर में एक शादी में दुल्हन ने बवाल कर दिया. ये देखकर परिजनों सकते में आ गए. लोगों ने युवती को काफी समझाया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.

Sultanpur News Today: सुल्तानपुर में लड़की ने दूल्हे को मंदबुद्धि बताते हुए शादी से इनकार कर दिया. यह सब कुछ जयमाल के बाद हुआ.  शादी के मंडप में हड़कंप मच गया. दुल्हन के इंकार के बाद को बारात को बेरंग लौटना पड़ा. इस विवाद के बाद बुधवार (20 नवंबर) को दोनों पक्ष थाने में पंचायत करने के पहुंचे हैं. 

यह पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद कला का है. मुस्तफाबाद कला के दोस्तपुर में बारात आई थी. बीते दिनों सुजीत नाम के व्यक्ति के बड़ी बेटी बबिता (28) का विवाह अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी मकोइया गांव निवासी पुनीत (30) पुत्र बेचन से तय हुआ था. 

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
बबिता ने ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है. दूसरी तरफ पुनीत हाईस्कूल फेल है. इन दोनों की रविवार (17 नवंबर) को शादी की तारीख फिक्स थी. तय समय के मुताबिक, सुजीत के घर पुनीत बारात लेकर पहुंचा. सुजीत के रिश्तेदारों और गांव वालों ने बारातियों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी.

जलपान के बाद कुछ शादी की रस्में अदा की गई, फिर बाराती खान पान में लग गए. इसके बाद स्टेज पर जयमाल की रस्म भी अदा कर दी गई, लेकिन इसके ठीक बाद दुल्हन ने दूल्हे को मंदबुद्धि बताते हुए शादी से इनकार कर दिया. यह सुनकर दोनों पक्ष के लोग सकते में आ गए. दोनों पक्षों के बड़े बुज़ुर्ग युवती काफी समझाया, मान-मनौव्वल में रात से सुबह हो गई. हालांकि बात नहीं बनी.

दोनों पक्ष में हुआ सुलह
सुबह होते-होते सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नतीजा नहीं निकला. मंगलवार को लड़की के पिता और लड़के के पिता कुछ लोगों के साथ दोस्तपुर थाने पहुंचे. यहां घंटों बातचीत के बाद सुलह हो गई है. 

दोस्तपुर थाना एसएचओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि दूल्हे पक्ष के लोग तिलक में जितना खर्च हुआ, उसे वापस करेंगे. जबकि दुल्हन पक्ष के दुल्हे की तरफ से दिए गए सारे जेवरात वापस करेंगे. इस बात पर लड़की पक्ष के लोग मान गए हैं.

'चप्पल- चूड़ी के हुआ बवाल'
इस मौके पर लड़की के घर वालों ने मीडिया से बातचीत से इनकार कर दिया, जबकि लड़के के पिता बेचन ने बताया कि शादी जयमाल तक हो चुका था, कोई दिक्कत नहीं हुई थी. उसके बाद लड़की अंदर गई और कपड़ा पहनने से इंकार कर दिया.

लड़के के पिता ने बताया कि एक जोड़ी चप्पल और चूड़ी के लिए बवाल हुआ और कहा हम शादी नहीं करेंगे. हम भूल गए थे ले नहीं जा पाए. उन्होंने बताया कि लड़की वालों ने आज तिलक वापस मांग है, जेवरात वापस करने को कहा है. हमने पुलिस में एक तहरीर दी है.

ये भी पढ़ें: यूपी की इस सीट पर फिर से होंगे विधानसभा के उपचुनाव? सपा की मांग से मची सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget