एक्सप्लोरर

यूपी की इस सीट पर फिर से होंगे विधानसभा के उपचुनाव? सपा की मांग से मची सियासी हलचल

UP Bypoll Election 2024: प्रदेश की 9 सीटों पर जारी उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कुंदरकी सपा प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग की है.

Kundarki Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान ने निर्वाचन आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग की.

कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोकने की कोशिश की गई. इससे पहले उन्होंने सुबह को पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने और मुस्लिम वोटरों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था.

'रद्द किया जाए चुनाव'
मुख्य निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में मोहम्मद रिजवान ने कहा, "लोकतंत्र में कुदरकी में राजतंत्र की नीति से मतदान हो रहा है." उन्होंने आगे कहा, "स्वतंत्र भारत में नजरबंद कर दिए गए हैं. अपने मत का हक से इस्तेमाल करें कहने वाली सरकार का कुंदरकी में दूसरा चेहरा देखने को मिला है."

सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि इस चुनाव में एक वर्ग विशेष को ही मतदान करने का अधिकार दिया गया है. जबकि दूसरे वर्ग के लोगों पर लाठी डंडे बरसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इन सबको देखते हुए कुंदरकी में चुनाव रद्द किया जाए.

'सपा करेगी मतगणना का बहिष्कार'
निर्वाचन आयोग से सपा नेता मोहम्मद रिजवान ने मांग की कि यहां दोबारा चुनाव कराया जाए. इस दौरान चुनाव में उत्तर प्रदेश पुलिस को हटाकर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाए. उन्होंने कहा, पूरे चुनाव में धांधली की वजह से समाजवादी पार्टी इस चुनाव के मतगणना का बहिष्कार करती है. 

23 नवंबर को होगी गिनती
बता दें, आज उत्तर प्रदेश की कुंदरकी, खैर, फूलपुर, मीरापुर, सीसामऊ, करहल, कटेहरी, मझवां और गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव है. इनमें से पांच सीटों पर सपा का जबकि चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. साल 2022 में इन सीटों पर 3 पर सपा, 3 पर बीजेपी और एक-एक सीट पर आरएलडी- निषाद पार्टी ने जीत हासिल की थी. यूपी उपचुनाव के मतों की गणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में वोटिंग खत्म होने से 45 मिनट पहले सपा की बड़ी अपील, कहा- 'उस गाड़ी के पीछे पीछे जाकर...'

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget