एक्सप्लोरर

Sultanpur News: हथियार के बल पर शख्स से लूटकर भागे थे 50 हजार रुपए, अब मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Police Encounter: पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर 50 हजार लूटने वाले तीन बदमाशों रामनयन, राजा और विकास को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही 18 हजार 170 रुपए बरामद किए हैं.

Sultanpur News: सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद तीन आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है. बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 18 हजार 170 रुपए और 3 देशी तमंचा 315 बोर, 2 खोखा और 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं. साथ ही लूट की घटना में प्रयोग की गई बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बालापार भखरी निवासी सूर्य करन भागवत के लिए 50 हजार बैंक ऑफ बड़ौदा इसौली से निकाल कर साइकिल से पारा होते हुए बल्दीराय की तरफ जा रहे थे, जिनसे रास्ते में 3 अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने रैकी करके 50 हजार रुपये लूट लिए, जबकि इन्होंने कहा कि यह पैसा भागवत के लिए है, इसे न लो. तब भी दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, जिस सम्बन्ध में  पीड़ित की सूचना पर थाना बल्दीराय पर मुकदमा दर्ज किया गया था. 

इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन के बाद पुलिस टीम और स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पकड़ने पहुंची, जहां रामनयन, राजा, विकास नाम के आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए. इन्होंने पहले पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिससे कि पुलिस बल हताहत हो और इनकी गिरफ्तारी न कर सके. इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें रामनयन और राजा के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने इन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया है.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि आरोपी रामनयन अयोध्या का मूल निवासी है और इसके ऊपर आधा दर्जन लूट घटनाएं दर्ज हैं, वहीं यह शख्स हिमाचल प्रदेश में एक ढाबे वाले से 8.5 लाख रुपये लूट के केस में सजा भी काट चुका हैं. साथ ही दूसरे आरोपी अनूप सिंह के ऊपर भी लूट समेत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. तीसरे आरोपी विकास के लिए यह लूट का पहला अपराध था.

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर को थाना बल्दीराय में रिटायर्ड कर्मी सूर्य करन बैंक से 50 हजार रुपए निकाल कर आ रहे थे. बल्दीराय के रास्ते में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर इनसे 50 हजार रुपए लूट लिए थे, जिस पर थाना बल्दीराय में अपराध दर्ज किया गया था. अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

Mainpuri By-Election: केशव मौर्य का अखिलेश पर शायराना तंज, कहा- 'BJP की ऐसी हवा चली, परिवार सहित घूम रहे गली-गली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget