एक्सप्लोरर

शारीरिक संबंध का लालच देकर बेरहमी से किया गया शख्स का कत्ल, जानें- कैसे खुला राज 

यूपी के सुल्तानपुर जिले में दो पहले शख्स की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या की साजिश अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर रची थी. 

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में थाना बल्दीराय क्षेत्र में दो दिन पहले सूचना प्राप्त हुई थी कि बघौना नहर पुलिया के पास शारदा सहायक नहर में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया. शिनाख्त के दौरान गांव वालों की मदद से ज्ञात हुआ था कि शव लाल बहादुर पुत्र अहीबरन (45) निवासी बड़ाडाड़, थाना बल्दीराय, जिला सुलतानपुर का है. शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था.  

जमीन को लेकर चल रहा था मुकदमा
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ विपिन मिश्र की तरफ से अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन अंकुश के तहत घटना के खुलासे में पाया गया कि मृतक का अपने गांव के भारत यादव से जमीनी मुकदमा तहसील न्यायालय में चल रहा था. जिसमें मृतक की तरफ से कई मुकदमे करके अभियुक्त पक्ष भारत यादव को परेशान किया जा रहा था. इससे आजिज आकर भारत यादव ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश रची. 

शारीरिक संबंध बनाने का दिया लालच
भारत यादव की प्रेमिका ने लाल बहादुर को शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर बाग में मिलने के लिए बुलाया. भारत यादव की प्रेमिका और लाल बहादुर बाग में कोल्ड ड्रिंक पीते हुए बात कर रहे थे तभी अभियुक्त अपने एक सहयोगी राहुल के साथ आया और लाल बहादुर के सिर पर डंडे से वार किया. जूतों से उसकी पसलियों पर भी प्रहार किया जिससे उसकी पसलियां टूट गईं.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
आरोपियों ने अधमरा करते हुए लाल बहादुर को घसीटकर नहर में डाल दिया था. चोट के कारण लाल बहादुर की मौत हो गई थी. वारदात में शामिल तीनों आरोपियें भारत यादव उसके सहयोगी राहुल और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिटाई में इस्तेमाल डंडा और अन्य सामग्री बरामद कर ली है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Corona Death: कोरोना के भयावह रूप की गवाही दे रहे पीपल के पेड़, हकीकत आपको भी कर देगी हैरान  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget