एक्सप्लोरर

UP Corona Death: कोरोना के भयावह रूप की गवाही दे रहे पीपल के पेड़, हकीकत आपको भी कर देगी हैरान  

कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. गोरखपुर शहर में किसी भी पीपल के पेड़ पर 15 से 20 मटकियां टंगी मिल जाएंगी. ये मटकियां इस बात की गवाह हैं कि परिवार ने किसी अपने को खोया है. 

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना ने कितनों को असमय ही मौत की नींद सुला दिया है. किसी को ऑक्‍सीजन नहीं मिला तो किसी को बेड और वेंटिलेटर. शहर से लेकर गांव तक मौत का मातम पसरा हुआ है. इस बेबसी के बीच एक बात हर पीड़ित परिवार को एक-दूसरे से जोड़ती है कि उन्‍होंने परिवार के किसी अपने को खोया है. जिन पीपल के पेड़ो के नीचे  बैठकर कुछ माहीने पहले तक लोग गप्‍पे लड़ाते रहे हैं. वहां आज मौत की मटकियां ही नजर आ रही हैं.

मटकियां लटकी हुई नजर आ रही हैं
गोरखपुर के हड़हवा फाटक रोड से कृष्‍णानगर के बीच पीपल के पेड़ पर ढेर सारी मटकियां लटकी हुई नजर आ रही हैं. ये मटकियां इस बात की गवाह भी हैं कि परिवार ने किसी अपने को खोया है. आमतौर पर इन पेड़ों पर एक या दो मटकी ही लटकी नजर आती रही है. लेकिन, महामारी कोरोना 2.0 के बीच ऑक्‍सीजन की कमी और सांस फूलने के बाद अस्‍पतालों से लेकर सड़क तक पर लोगों की मौत हुई है.

अपनों का किया अंतिम संस्कार 
परिवारों ने जैसे-तैसे अपनों का अंतिम संस्‍कार कर दिया. हिन्‍दू रीति-रिवाज के अनुसार किसी ने तेरहवीं, किसी ने सोलहा तो किसी ने आर्य समाज रीति से क्रियाकर्म कर दिया. लेकिन, असमय हुई परिवार के सदस्‍य की मौत के बाद अधिकतर लोगों ने आत्‍मा की श‍ांति के लिए हिन्‍दू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार तेरह और 16 दिन का ही संस्‍कार पूर्ण किया. इस दौरान जब त‍क क्रियाकर्म चलता है, हर दिन पीपल के पेड़ पर मटकी टांगने और उसमें नीचे की ओर एक सुराख कर पानी भर दिया जाता है. हिन्‍दू धर्म में मान्‍यता है कि पीपल के पेड़ पर देवता का वास होता है. यही वजह है कि आत्‍मा की शांत‍ि के लिए मटकी टांगी जाती है.

तबाह हो गए परिवार 
गोरखपुर के कृष्‍णानगर प्राइवेट कॉलोनी के रहने वाले श्रीप्रकाश शरण क्रियाकर्म की रस्‍म को पूरा करने के लिए पीपल के पेड़ में मटकी टांगने आए हैं. उनकी जिंदगी में मातम पसरा हुआ है. श्रीप्रकाश चार माहीने में दो बड़ी बहन, एक बड़े भाई और एक छोटे भाई को खो चुके हैं. वे बताते हैं कि उनके परिवार में चार महीने में चार लोगों की मौत हुई है. कोविड-19 की वजह से उन्‍होंने अपने भाई और बहन को खो दिया. अब वो भाई-बहनों में अकेले बचे हुए हैं. वो यहां पर अं‍तिम संस्‍कार की रस्‍म को पूरा करने के लिए आए हैं.

लोगों की मौत हो रही है
गोरखपुर के एल्‍यूमिनियम फैक्‍ट्री हड़हवा फाटक के रहने वाले रौनक श्रीवास्‍तव ने कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से पिता को खो दिया. वे उनके क्रियाकर्म की रस्‍म को पूरा कर रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि कोविड-19 से हो रही मौतों की वजह से शहर में अधिकतर पीपल के पेड़ों पर मटकियां टंगी हुई नजर आ रही हैं. पहले 10 से 15 दिन में एकाध म‍टकियां ही दिखाई देती रही हैं. लेकिन, कोरोना की वजह से अधिक मौतें होने से पीपल के पेड़ों 5 से 6 मटक‍ियां दिखाई दे रही है. ऑक्‍सीजन की कमी की वजह से लोग मर रहे है. शरीर के अंग खराब हो रहे हैं. इस वजह से लोगों की मौत हो रही है.

बढ़ी है मृतकों की संख्या 
पंडित आशुतोष चतुर्वेदी बताते हैं कि ऑक्‍सीजन की कमी की वजह से कोरोना पीड़ित लोगों की मौत हो रही है. अस्‍पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा है. ऑक्‍सीजन और सुविधा नहीं मिलने से मौतें काफी हो रही हैं. सनातन धर्म में क्रियाकर्म में आत्‍मा की शांति के लिए मटकियां पीपल के पेड़ में टांगी जाती थी. आज शहर में किसी भी पीपल के पेड़ पर 15 से 20 मटकियां टंगी मिल जाएंगी. लेकिन, पहले 15 से 20 दिन में एक मटकी टंगी दिखाई देती थी.

ये भी पढ़ें: 

ग्रेटर नोएडा: एक बेटे की चिता को आग देकर लौटा पिता, घर मिली दूसरे की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget