एक्सप्लोरर

Sultanpur News: यूपी में बीजेपी विधायक की पत्नी घर से लापता, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी

Lucknow News: लंभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार को किसी को कुछ भी बताए बिना घर से चली गई थीं. वे भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी चल रहा है.

Sultanpur MLA Wife Missing: यूपी में बीजेपी विधायक की पत्नी के लापता होने का मामला सामने आया है. सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक की पत्नी मंगलवार से लापता हैं. बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा (Sitaram Verma) की पत्नी लखनऊ में इंदिरानगर स्थित आवास से अचानक सुबह गायब हो गई थीं.

इसके बाद परिजनों ने उन्हें दोपहर तक ढूंढा. फिर न मिलने पर पुलिस से मदद मांगी गई. विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक की पत्नी को भूलने की बीमारी है जिसका इलाज भी चल रहा है. 

बीजेपी विधायक की पत्नी लापता

सीताराम वर्मा सुल्तानपुर के लंभुआ सीट से बीजेपी विधायक हैं. लखनऊ पुलिस सीसीटीवी के आधार पर विधायक की पत्नी को ढूंढने में लगी हुई है. गाजीपुर पुलिस की कई टीमें विधायक की पत्नी की तलाश में जुटी हुई हैं. पुलिस के मुताबिक, विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार के साथ रहती हैं. 

बेटे ने दी गुमशुदगी की शिकायत 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुबह अचानक वे घर पर किसी को कुछ भी बताए बगैर कहीं चली गईं. इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी खूब तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया. फिर विधायक के बेटे पंकज कुमार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी. विधायक सीताराम वर्मा भी सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंच चुके हैं. 

पुलिस के अनुसार, पुष्पा वर्मा को मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखा गया था. सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस सोशल मीडिया की मदद भी ले रही है. उन्होंने बताया कि पुष्पा वर्मा भूलने की बीमारी से ग्रस्ति हैं. उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन नामों पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget