एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा लड़ाकू विमान सुखोई-30, सफलतापूर्वक पूरा हुआ युद्ध अभ्यास

Varanasi Babatpur Airport Sukhoi 30 Fighter Plane: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई 30 का वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग युद्ध अभ्यास का एक हिस्सा रहा है. जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.

देश की आन बान शान का प्रतीक सुखोई एसयू-30 एमकेआई आज युद्ध अभ्यास के दृष्टिकोण से पहली बार वाराणसी के बाबतपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतारा गया. इस दौरान एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में गूंजते आवाज के दौरान स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित और हैरान दिखाई दिए. पहली बार भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 वाराणसी के एयरपोर्ट पर उतारा गया है. विमान लैंडिंग की सूचना मिलने के पूर्व ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने समय अवधि रहते ही एयरपोर्ट रनवे को खाली करा लिया और अन्य आवश्यक सावधानी व  तैयारी को भी पूर्ण कर लिया था.

वाराणसी एयरपोर्ट पर जब उतरा लड़ाकू विमान सुखोई -30 

वाराणसी के इंटरनेशनल लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर प्रतिदिन दर्जनों विमानो का आवागमन देश और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए होता है. इसी क्रम में आज युद्ध अभ्यास के उद्देश्य से दोपहर बाद बरेली से होते हुए भारतीय वायु सेना का तेज तर्रार लड़ाकू विमान सुखोई 30 वाराणसी एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड कराया गया. इसके बाद तकरीबन 55-60 मिनट बाद यह विमान प्रयागराज के लिए रवाना हुआ. विमान की गूंज और हवा में रफ्तार को देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास के लोग भी काफी उत्साहित दिखाई दिए और वह इस लम्हे को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करना चाहते थें. वाराणसी एयरपोर्ट के ATC प्रभारी अजय पाठक ने विमान के सभी पायलट का अभिनंदन किया. इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए.

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ युद्ध अभ्यास

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई 30 का वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग युद्ध अभ्यास का एक हिस्सा रहा है. जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. बरेली से वाराणसी के बाद इसे प्रयागराज के लिए रवाना किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट के निर्धारित रनवे पर उस समय अन्य विमानो का आवागमन पूरी तरह बंद रहा है.

Chandrashekhar Azad News: 'मौका मिलते ही फिर मारेंगे गोली', भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget