एक्सप्लोरर

बकाया भुगतान के लिये गन्ना किसानों का सहारनपुर में प्रदर्शन, न मिलने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम

गन्ना किसानों ने शुगर मिल मालिकों को बेइमान बताते हुये कहा कि हमारा भुगतान नहीं किया गया है. हालात ये है कि हमारे सामने रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है.

सहारनपुर. भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ों गन्ना किसानों ने शुक्रवार को सहारनपुर के नागल गंगोह व सरसावा थानों में जमकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया. भाकियू नेतृत्व के आह्वान पर आज जिले के सैकड़ों किसानो ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की. प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर बकाया भुगतान करना होगा, लेकिन आदेशों के बाद भी अकेले सहारनपुर में किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ने का भुगतान अभी बाकी है.

भुगतान न होने के चलते किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. किसान नेताओं ने चीनी मिल मालिकों को बेईमान बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वो चीनी मिलों के गेटों को बंद करके वहां वेल्डिंग कर देंगे और एक बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

लखनऊ में हुआ था विरोध प्रदर्शन

इससे पहले बीते सोमवार यानी 17 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ थाना भवन का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया था. शामली में किसानों का तीनों शुगर मिलों पर 700 करोड़ रुपये बकाया है. वहीं जिस थाने में बीकेयू द्वारा गन्ने के भुगतान को लेकर धरना दिया गया वह यूपी सरकार में केबिनेट मंत्री व गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का गृह क्षेत्र भी है.

राकेश टिकैत अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर ढोल नगाड़ों के संग थानाभवन थाने में पहंचे थे. उन्होंने जनपद शामली के किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई.

टिकैत ने आरोप लगाते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 14 दिन के अंदर किसानों के बकाया गन्ना भुक्तान का वादा किया था. लेकिन किसानों पर राजनीति कर अपनी राजनीति चमकाने वाली बीजेपी सरकार अपने ही वादे पर झूठी साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें.

UP Weather Update: इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

यूपी में ब्राह्मण सियासत पर बोले पूर्व मंत्री, वोट के लिये ब्राह्मणों को बरगला रही हैं पार्टियां

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget