एक्सप्लोरर

रामलला के पक्ष में आएगा फैसला, नवंबर से शुरू हो जाएगा मंदिर निर्माण का कार्य: सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवंबर के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। नवंबर के बाद देश के लोग खुशियां मनाएंगे।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अपने तर्कों के लिए मशहूर भाजपा के चर्चित नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत अयोध्या में रामलला के दर्शन से शुरू की। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहां कि मूलभूत अधिकार प्रॉपर्टी के अधिकार से ऊपर है, इसी आधार पर नवंबर में रामलला के पक्ष में फैसला आएगा और इसी के साथ इसी साल यानी 2019 में ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

स्वामी ने फिर दोहराया कि बीते वर्ष नवंबर में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाता क्योंकि विवादित भूमि को छोड़कर अधिग्रहित जमीन पर कोई विवाद नहीं था और यह भूमि सरकार के पास थी जिस पर दीपावली से काम शुरू किया जा सकता था, लेकिन सभी की राय थी कि मंदिर निर्माण का कार्य संपूर्ण भूमि पर एक साथ किया जाए इसीलिए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने का इंतजार किया गया। अब नवंबर में फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा और इसी के साथ खुशियां मनाने का दौर भी।

रामलला के पक्ष में आएगा फैसला, नवंबर से शुरू हो जाएगा मंदिर निर्माण का कार्य: सुब्रमण्यम स्वामी

अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रामलला के दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवंबर बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा यही नहीं उन्होंने कहा कि हिंदुओं का मूलभूत अधिकार मुसलमानों की संपत्ति के अधिकार से ऊपर है क्योंकि मुसलमानों का वह साधारण अधिकार है। संपत्ति का अधिकार मूलभूत अधिकार पर नहीं बनता। यह संविधान भी कहता है। जब किसी के मूलभूत अधिकार व संपत्ति के अधिकार का टक्कर होता है तो सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है तो मूलभूत अधिकार ही सर्वोपरि है बाकी रद हो जाएगा।

सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवंबर के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश जमीन सरकार के पास है जो उसने अधिग्रहण करके रखा हुआ है और सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सरकार वह जमीन किसी को भी दे सकती है, लेकिन सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सारी जमीन सौंपी जाएगी।

रामलला के पक्ष में आएगा फैसला, नवंबर से शुरू हो जाएगा मंदिर निर्माण का कार्य: सुब्रमण्यम स्वामी

स्वामी ने कहा कि पिछले नवंबर में ही काम शुरू हो सकता था लेकिन काम रोक दिया गया वैसे भी सब प्री फैब्रिकेटेड है केवल भव्यता देनी है। नवंबर के बाद देश के लोग खुशियां मनाएंगे। रामलला दर्शन के समय सुब्रमण्यम स्वामी के समर्थकों ने रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget