एक्सप्लोरर

UP Politics: NDA में शामिल हुई सुभासपा, ओपी राजभर ने तस्वीर ट्वीट कर किया एलान, गृह मंत्री को यूं कहा- थैंक्स

UP Politics: ओपी राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव हो गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, रविवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई.  इस बाबत ओपी राजभर ने ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को थैंक्स भी कहा.

उन्होंने लिखा- भाजपा और सुभासपा आए साथ... सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को  सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी.

राजभर ने ट्वीट कर कहा- गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में भेंट हुई और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया. मैं अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मा मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ , जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूँ.

NDA में शामिल हुए ओपी राजभर ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- उधर से कोई जवाब नहीं मिला तो...

गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस बाबत ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ.

गृह मंत्री ने लिखा- राजभर  के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.

मैं झूठ नहीं बोलता- ओपी राजभर
NDA में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने पहली प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी की.

राजभर ने कहा- 14 तारीख को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकत हुई और एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया. दोनों दल के आने से एनडीए मजबूत होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री,  गृह मंत्री, यूपी के सीएम का शुक्रिया करते हुए कहा- हम उनके अभारी हैं. विपक्षी दलों का नाम लिए बिना राजभर ने कहा- उधर से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. राजभर ने कहा- हम कभी झूठ नहीं बोलते है.  अब यूपी में लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget