एक्सप्लोरर

जब दिव्यांग की शिकायत सुनने जमीन पर बैठ गये दारोगा जी, पढ़ें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है. यहां एक दिव्यांग के शिकायत सुनने के लिये दारोगा जमीन पर बैठ गये.

मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को पुलिस कार्यालय पर यूपी पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा देखने को मिला है जिसे सुनकर आप भी यूपी पुलिस के इस होनहार दरोगा दीपक चौधरी की तारीफ करते नजर आएंगे. जहां पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये एक दिव्यांग की पीड़ा को सुनने के लिए उप निरीक्षक दीपक चौधरी जमीन पर बैठ गए और पीड़ित दिव्यांग की समस्या को पहले तो ध्यान से सुना और फिर उस दिव्यांग समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वासन दिया. जिसके बाद उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने दिव्यांग को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पास लेकर पहुंचे जहां पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति को एसपी सिटी से मिलवाया. एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने दिव्यांग की समस्या सुनकर उनका निवारण करने का आश्वासन दिया.

पुलिस की छवि है बेहद खराब

जनपद मुजफ्फरनगर में काफी वर्षों बाद मित्र पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है जहां जिसकी हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है. दरअसल उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉक डाउन के समय जो यूपी पुलिस की जो छवि सामने आई थी जिसके बाद लोगों की नजरों में पुलिस की छवि बेहद खराब हुई है. जो अब तक नहीं सुधार पा रही है. लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर में उप निरीक्षक दीपक कुमार ने जो आज प्रयास किया है वह वाकई काबिले तारीफ है. ये उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ सरकार की भी छवि को सुधारने की एक पहल की है. अब देखना यह होगा कि क्या इस पीड़ित दिव्यांग की समस्याओं का समाधान होगा या नहीं. इसके अलावा और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी दीपक चौधरी के इस मित्रता भरे व्यवहार से सीख लेंगे या नहीं. क्योंकि अभी तक मुजफ्फरनगर पुलिस की छवि आम पब्लिक की नजर में बेहद खराब है. यूपी पुलिस को अभी भी रस्सी का सांप बनाने वाली पुलिस के नाम से जाना जाता है. आए दिन पीड़ित थानों से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं, जिससे योगी सरकार की छवि भी काफी स्तर पर खराब हो रही है. इसका खामियाजा पंचायत चुनाव में देखने को मिला है. 

ये था पूरा मामला

दरअसल, थाना छपार क्षेत्र के गांव खोज्ज़ा नंगला निवासी मोहम्मद आबाद जो कि दिव्यांग हैं, जिनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों के पास उसके रुपये हैं जो मांगने पर उसके साथ मारपीट करते हैं. उल्टा दबंगों ने पुलिस से सांठगांठ कर उसके खिलाफ ही फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिये हैं. अब उसे पुलिस भी परेशान कर रही है. इसी समस्या को लेकर दिव्यांग पुलिस अधिकारियों के पास आया था. जिला पुलिस मुख्यालय पर एसएसपी अभिषेक यादव मौजूद नहीं थे. एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय अपने ऑफिस में बैठे थे जैसे ही दिव्यांग एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो एसएसपी ऑफिस पर मौजूद एसपी सिटी के पीआरओ दीपक चौधरी की नजर दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी तो दीपक चौधरी उसकी समस्याओं को सुनने के लिए जमीन पर बैठ गए और उसकी समस्याओं को ध्यान से सुना. जिसके बाद उसे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पास ले जाकर उसकी समस्या का समाधान कराने के लिए कहा उप निरीक्षक दीपक चौधरी के इस व्यवहार से पीड़ित हालांकि पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट तो नहीं है लेकिन एक पुलिसकर्मी के व्यवहार से बेहद संतुष्ट नजर आया.

ये भी पढ़ें.

स्वतंत्र देव सिंह का दावा- जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा जीतेंगे बीजेपी के प्रत्याशी

 

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget